अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, इस देश में लगा बैन

फ्रांस ने बच्चों की मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. नए कानून के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर नया अकाउंट नहीं बना सकेंगे. मौजूदा अकाउंट भी बंद किए जा सकते हैं और हर यूजर्स के लिए उम्र वेरिफिकेशन जरूरी होगा.

आज के समय में सोशल मीडिया बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है. पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक, हर काम के लिए बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताना और गलत कंटेंट देखना बच्चों की मानसिक सेहत पर असर डाल सकता है. इसी चिंता को देखते हुए फ्रांस ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रांस की संसद ने एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है, जिसके तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया अकाउंट नहीं बना सकेंगे. सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल माहौल देना है.

क्यों लाना पड़ा यह कानून?

पिछले कुछ वर्षों में फ्रांस में बच्चों और किशोरों के बीच सोशल मीडिया की लत तेजी से बढ़ी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार स्क्रीन देखने और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने से बच्चों में तनाव, चिंता, नींद की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसी वजह से सरकार ने फैसला किया है, कि कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच को सीमित किया जाए, ताकि उनका बचपन ज्यादा सुरक्षित और स्वस्थ रह सके.

नए कानून में क्या होगा?

  • फ्रांस में लागू होने वाले इस कानून के बाद कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
  • सितंबर 2026 से 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर नया अकाउंट नहीं बना सकेंगे.
  • इस उम्र के बच्चों के पहले से बने अकाउंट भी जनवरी 2027 तक बंद किए जा सकते हैं.
  • सोशल मीडिया कंपनियों को हर नए यूजर की उम्र की जांच करना जरूरी होगा. बिना उम्र वेरीफाई किए नया अकाउंट नहीं बनाया जा सकेगा.

सरकार के सामने क्या चुनौती है?

कानून बनाना आसान है, लेकिन उसे पूरी तरह लागू करना बड़ी चुनौती होगी. सबसे बड़ी समस्या यह है कि किसी यूजर की सही उम्र कैसे पता चले. इसके लिए फ्रांस सरकार डिजिटल पहचान और उम्र सत्यापन (Age Verification) की नई तकनीक पर काम कर रही है.

क्या सिर्फ फ्रांस ही ऐसा कर रहा है?

सिर्फ फ्रांस ही नहीं दुनिया के कई देश बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहे हैं. ब्रिटेन, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर नए कानूनों पर चर्चा चल रही है.

क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह बंद होगा?

सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट या नई तकनीक से दूर करना नहीं है. मकसद सिर्फ इतना है कि कम उम्र के बच्चे ऐसे कंटेंट और ऑनलाइन खतरों से बच सकें, जो उनकी मानसिक सेहत और विकास पर बुरा असर डाल सकते हैं.

बच्चों की सुरक्षा को मिलेगी प्रायोरिटी

डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है और इसके साथ नए जोखिम भी सामने आ रहे हैं. ऐसे में फ्रांस का यह फैसला दुनिया के दूसरे देशों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है. आने वाले समय में अगर यह कानून सफल रहता है, तो कई अन्य देश भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए इसी तरह के कदम उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किशोर ने खुद को नुकसान पहुंचाने की बात की, तो पैरेंट्स को अलर्ट करेगा मेटा एआई का नया फीचर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >