फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ FIFA World Cup 2026 की शुरुआत के साथ ही Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए खास फीचर्स का ऐनाल कर दिया है. अब फुटबॉल प्रेमियों को सिर्फ मैच देखने तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे WhatsApp, Instagram, Facebook, Messenger और Threads पर लाइव अपडेट्स, रियल-टाइम चर्चाएं, स्पेशल इफेक्ट्स और इंटरैक्टिव फीचर्स का भी आनंद ले सकेंगे. Meta का कहना है कि इन नये टूल्स का मकसद टूर्नामेंट के दौरान फैंस को खिलाड़ियों, टीमों और मैचों से पहले से ज्यादा करीब लाना है.
Threads पर मिलेगा लाइव फुटबॉल एक्सपीरियंस
Meta ने Threads को FIFA World Cup 2026 के दौरान फुटबॉल चर्चाओं का बड़ा मंच बनाने की तैयारी की है. प्लैटफॉर्म पर नये Live Chats फीचर की मदद से यूजर्स मैच शुरू होने से पहले, मैच के दौरान और मुकाबला खत्म होने के बाद भी रियल-टाइम बातचीत में हिस्सा ले सकेंगे.
फुटबॉल जगत की कई चर्चित हस्तियां भी इन लाइव सेशंस का हिस्सा बनेंगी. इसके अलावा Threads पर एक समर्पित फुटबॉल कम्युनिटी भी बनाई जा रही है, जहां फैंस लाइव स्कोर, खिलाड़ियों की पोस्ट, मैच रिएक्शन और टूर्नामेंट से जुड़ी ताजा एक्टिविटीज देख सकेंगे.
Instagram पर मिलेगा खास World Cup हब
Instagram यूजर्स के लिए भी बड़ा अपडेट आया है. प्लैटफॉर्म पर एक विशेष World Cup सेक्शन जोड़ा जा रहा है, जहां रील्स, स्टोरीज, खिलाड़ियों की पोस्ट और ब्रॉडकास्टर्स के अपडेट्स एक ही जगह दिखाई देंगे.
इसके साथ ही Instagram डायरेक्ट मैसेज में नया “Goal!” वॉइस इफेक्ट भी मिलेगा. जब कोई यूजर इस इफेक्ट के साथ वॉइस मैसेज भेजेगा, तो चैट में फुटबॉल थीम वाले एनिमेशन दिखाई देंगे, जिससे बातचीत और मजेदार हो जाएगी.
Facebook पर आएगा Football Mode
Facebook ने भी फुटबॉल फैंस के लिए नया Football Mode पेश किया है. इसे एक्टिव करने के बाद यूजर्स को स्पेशल फुटबॉल रिएक्शंस, सरप्राइज फीचर्स और एक मिनी गेम का ऐक्सेस मिलेगा.
इसके अलावा Meta ने AI आधारित “Wear It” फीचर भी जोड़ा है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी पसंदीदा राष्ट्रीय टीम की जर्सी को वर्चुअली पहनकर देख सकेंगे और उस तस्वीर को प्रोफाइल फोटो, स्टोरी या पोस्ट के रूप में शेयर कर पाएंगे.
WhatsApp और Messenger पर मिलेंगे मैच अपडेट्स
मैच के दौरान ग्रुप चैट में लगातार अपडेट पाने वाले यूजर्स के लिए Messenger में Live Updates फीचर लाया गया है. इसके जरिए गोल, रेड कार्ड और मैच के बड़े मोमेंट्स की जानकारी सीधे चैट में मिल सकेगी.
वहीं WhatsApp पर फुटबॉल इमोजी को टूर्नामेंट में इस्तेमाल हो रही आधिकारिक मैच बॉल के रूप में बदला जा रहा है. इसके अलावा नये स्टिकर पैक, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और फुटबॉल से जुड़ी जानकारी देने वाली विशेष डायरेक्टरी भी उपलब्ध कराई जाएगी.
टिकट स्कैम और फ्रॉड से बचाने की भी तैयारी
बड़े खेल आयोजनों के दौरान ऑनलाइन ठगी और फर्जी टिकट बिक्री के मामले बढ़ जाते हैं. इसे देखते हुए Meta ने सुरक्षा उपाय भी मजबूत किए हैं. कंपनी अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चेतावनी संदेश और सुरक्षा नोटिफिकेशन दिखाएगी, ताकि यूजर्स टिकट स्कैम, फ्रॉड और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बच सकें.
फुटबॉल फैंस के लिए Meta का बड़ा दांव
FIFA World Cup 2026 के दौरान Meta अपने सभी प्रमुख प्लैटफॉर्म्स को एक बड़े डिजिटल फुटबॉल हब में बदलना चाहता है. लाइव बातचीत, रियल-टाइम अपडेट्स, AI फीचर्स और इंटरैक्टिव टूल्स के जरिये कंपनी फैंस को पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव अनुभव देने की तैयारी में है. आने वाले हफ्तों में Meta की ओर से और नये फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Instagram-WhatsApp-Facebook के प्रीमियम फीचर्स अब नहीं मिलेंगे फ्री, Meta ने लॉन्च किये नए Paid Plans
यह भी पढ़ें: मौत के बाद यूजर के डिजिटल अकाउंट्स का क्या होता है? फोटो, पासवर्ड और प्राइवेट डेटा पर किसका हक, समझिए पूरा नियम
