Fake Job Alert: सरकारी नौकरी के फर्जी पोस्ट को लेकर अलर्ट जारी, आप भी रहें सावधान

Fake Job Alert: कुछ सालों में फ्रॉड और स्पैम के मामले बढ़े हैं, खासकर इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के कारण. आपको सावधान रहने की जरूरत है.

Fake Job Alert: सरकारी नौकरी के फर्जी पोस्ट को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. दरअसल, इस समय सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म्स पर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है जिसमें श्रम मंत्रालय की तरफ से नौकरी देने का दावा किया जा रहा है. अब इस पर एक बड़ा खुलास हुआ है. यह एक स्कैम है. आप भी सावधान रहें और ठगों के इस जाल में फंसने से बचें. पिछले कुछ समय में फ्रॉड और स्पैम के मामले बढ़े हैं, खासकर सोशल मीडिया के जरिए.

सोशल मीडिया में नौकरी के झांसे वाले विज्ञापनों की भरमार

स्कैमर्स अब फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम सहित पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर फर्जी नौकरी के विज्ञापन चला रहे हैं, जिसमें सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया जा रहा है. एक ऐसा ही विज्ञापन इन दिनों वायरल हुआ है, जिसमें @LabourMinistry से नौकरी देने का दावा किया गया था.

इस तरह के विज्ञापनों पर भरोसा न करें

सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने हालांकि इसकी जांच की और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया. PIB ने चेतावनी दी है कि इस तरह के विज्ञापनों पर भरोसा न करें और इसकी जांच पहले आधिकारिक वेबसाइट से करें. सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों का ही सहारा लें.

नौकरी दिलाने के झांसे से रहें सावधान

बीते कुछ सालों में फ्रॉड और स्पैम के मामले बढ़े हैं, खासकर इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के कारण. अब स्कैमर्स सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने के नये तरीके ढूंढ रहे हैं. बढ़ती बेरोजगारी का फायदा उठाकर स्कैमर्स सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दे रहे हैं. अगर आपने इस तरह के विज्ञापन देखे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.

WhatsApp पर आया ChatGPT सपोर्ट! यह नंबर डायल कर शुरू होगी चैट

Flipkart Cancellation Fee: ऑर्डर कैंसिल करने के भी अब लगेंगे पैसे, पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >