Facebook का ‘न्यूज’ टैब जल्द होगा समाप्त, Meta की खबरों तथा पॉलिटकल कंटेंट पर जोर नहीं देने की प्लानिंग

Facebook News Tab: मेटा के प्रवक्ता डेनी लीवर ने कहा, ‘‘यह घोषणा राजनीतिक विषयवस्तु को संभालने की दिशा में हमारे सालों के कामकाज का विस्तार है. यह इस पर आधारित है कि लोग हमसे क्या चाहते हैं.’’

Facebook News Tab: मेटा ने अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स के लिए ‘फेसबुक न्यूज’ फीचर को समाप्त करने की योजना बनाई है और कंपनी का विचार समाचारों और राजनीति पर कम जोर देने का है.

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में पिछले साल बंद कर दी गई थी. ‘फेसबुक न्यूज’ टैब की शुरुआत 2019 में की गई थी और इसमें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समाचार संस्थानों के साथ छोटे और स्थानीय प्रकाशनों की खबरों को जारी किया जाता है.

मेटा का कहना है कि यूजर्स अभी भी समाचार लेखों के लिंक देख पाएंगे, और समाचार संस्थान अन्य आम लोगों या संस्थाओं की तरह अब भी अपनी खबरें पोस्ट कर पाएंगे और वेबसाइट का प्रचार कर सकेंगे.

Also Read: Facebook, WhatsApp, Instagram के लिए कितना अहम है भारत? Meta India की चीफ संध्या देवनाथन ने बताया

मेटा ने अपने मंच पर दुष्प्रचार वाले तरीकों से निपटने को लेकर पिछले कुछ सालों में हुई आलोचना के बाद खबरों और पॉलिटकल कंटेंट पर जोर नहीं देने का फैसला किया है.

मेटा के प्रवक्ता डेनी लीवर ने कहा, ‘‘यह घोषणा राजनीतिक विषयवस्तु को संभालने की दिशा में हमारे सालों के कामकाज का विस्तार है. यह इस पर आधारित है कि लोग हमसे क्या चाहते हैं.’’

मेटा ने यह भी कहा कि ‘न्यूज’ टैब उसके ‘फैक्ट चेक’ नेटवर्क और गलत सूचनाओं की समीक्षा करने के तौर-तरीकों को प्रभावित नहीं करेगा.

हालांकि, कंपनी के लिए दुष्प्रचार अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है जबकि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जारी है. भाषा इनपुट के साथ.

Also Read: Google और Facebook बच्चों के ऐप्स से चुरा लेते हैं अधिकतर डेटा, स्टडी में सामने आयी यह बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar Upadhyay

Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >