EPFO 3.0: अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नया सिस्टम क्या है और कैसे करेगा काम

EPFO 3.0 अब PF निकालना करेगा और भी आसान. मोबाइल, UPI और ATM कार्ड से सीधे निकासी होगी संभव. जानें इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की खासियतें, प्रोसेस, शर्तें और कैसे ये बदलाव 7 करोड़ खाताधारकों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा.

EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस जून से अपने सदस्यों को एक नया डिजिटल तोहफा देने की तैयारी में है. EPFO 3.0 नाम का यह प्लेटफॉर्म आपको अपने पीएफ अकाउंट से मोबाइल के जरिए पैसे निकालने की सुविधा देगा. अब पैसा सीधे आपके UPI अकाउंट में ट्रांसफर हो सकेगा या फिर आप ATM कार्ड के जरिए भी इसे निकाल पाएंगे.

EPFO 3.0 से क्या बदल जाएगा?

EPFO 3.0 के आने से अब पीएफ निकालने की लंबी प्रक्रिया और कागजी झंझट खत्म हो जाएगी. यह नया सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा और आपके मोबाइल से ही PF निकासी, शिकायत रजिस्ट्रेशन और डिटेल अपडेटिंग जैसे काम आसानी से हो सकेंगे.

कितना पैसा निकाल पाएंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO 3.0 के जरिए एक बार में ₹1 लाख तक की निकासी UPI या ATM के माध्यम से की जा सकेगी. यह सुविधा देशभर के करीब 7 करोड़ पीएफ खाता धारकों को लाभ देगी.

ATM से निकासी कैसे होगी?

EPFO मेंबर्स को एक खास “PF विदड्रॉल कार्ड” मिलेगा, जो बैंक के ATM कार्ड जैसा होगा और PF अकाउंट से लिंक रहेगा. पैसे की क्लेमिंग ऑनलाइन होगी और 3 दिनों के अंदर कार्ड में अमाउंट क्रेडिट हो जाएगा, जिसे फिर ATM से निकाला जा सकेगा.

UPI से पैसा निकालने का तरीका

PF अकाउंट को आपके UPI ID या लिंक्ड बैंक अकाउंट से जोड़ा जाएगा. एक बार क्लेम करने पर पैसा सीधे आपके UPI वॉलेट में आ जाएगा. इसके बाद आप QR कोड स्कैन करके कहीं भी भुगतान कर सकेंगे.

मोबाइल से मिलेंगी ये सुविधाएं

नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी डिटेल्स अपडेट

OTP के जरिए वेरिफिकेशन

शिकायत दर्ज और ट्रैकिंग

क्लेम स्टेटस की लाइव ट्रैकिंग

किन शर्तों पर निकाला जा सकता है PF?

जॉब में रहते हुए PF निकालने के कुछ खास कारण जैसे शादी, मेडिकल इमरजेंसी, लोन चुकाना या घर खरीदने की स्थिति में ही निकासी की इजाजत दी जाती है. इसमें भी तय लिमिट होती है.

यह भी पढ़ें: Free Aadhaar Card Update: 14 जून से पहले मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करें आधार, जानें पूरा प्रॉसेस

यह भी पढ़ें: 18 करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, जानिए कैसे बचें साइबर हमलों से

यह भी पढ़ें: फोन में छिपा है सीक्रेट मोड! लड़कियां कर रही हैं जमकर इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >