एलन मस्क की मां, टेस्ला-स्पेसएक्स में निवेश, रॉलेक्स की घड़ी और आर्मी अफसर को 72 लाख का चूना! पूरा मामला जानकर दिमाग हिल जाएगा

फरीदाबाद में एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन से साइबर ठगों ने एलन मस्क की मां बनकर 72 लाख रुपये की ठगी कर ली. स्पेसएक्स और टेस्ला में निवेश के नाम पर उन्हें जाल में फंसाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें पूरी खबर और साइबर ठगी से बचने के उपाय.

Cyber Scam: हरियाणा के फरीदाबाद में एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन साइबर ठगी का शिकार हो गए. ठगों ने एलन मस्क की मां बनकर उनसे करीब 72.16 लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित से यह रकम स्पेसएक्स और टेस्ला में निवेश के नाम पर वसूली गई. एक साल तक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लिया और अंत में धोखाधड़ी कर फरार हो गए. फरीदाबाद साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ पूरा फर्जीवाड़ा?

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित सेना से कैप्टन पद से रिटायर होकर फरीदाबाद के मांगर स्थित फार्महाउस में परिवार के साथ रहते हैं. जनवरी 2024 में उन्हें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर Mei Musk X Official और Anna Sherman नामक दो अकाउंट्स से फॉलो किया गया. 

पहले अकाउंट ने खुद को एलन मस्क की मां मेई मस्क बताया. दूसरे अकाउंट ने मेई मस्क का मैनेजर होने का दावा किया. इसके बाद, दोनों अकाउंट्स से पीड़ित से बातचीत शुरू हुई. ठगों ने पहले एलन मस्क और उनकी कंपनियों की उपलब्धियों पर चर्चा की, जिससे पीड़ित प्रभावित हुए.

यह भी पढ़ें: 17 लाख WhatsApp अकाउंट बंद, लाखों IMEI नंबर भी ब्लॉक, भारत सरकार का बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें: WhatsApp Banned Accounts: क्यों बैन होता है कोई अकाउंट और कैसे बचें इससे?

स्पेसएक्स और टेस्ला में निवेश के नाम पर ठगी

बातचीत के दौरान, पीड़ित को बताया गया कि वह स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में निवेश कर सकते हैं और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक व्हाट्सऐप नंबर दिया गया, जहां उनसे सीधे संपर्क किया गया.

25 जनवरी 2025 को पीड़ित ने पहली बार 2.91 लाख रुपये निवेश किये. कुछ समय बाद उन्हें दिखाया गया कि उनका निवेश तेजी से बढ़ रहा है. ठगों ने विश्वास बढ़ाने के लिए रोलैक्स घड़ी का फर्जी फोटो भेजा और कहा कि यह घड़ी उनकी पत्नी के लिए उपहार है. इस झांसे में आकर पीड़ित ने अपने जान-पहचान वालों से कर्ज लेकर ठगों द्वारा बताये गए बैंक खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए.

ठगी का खुलासा और पुलिस जांच

जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने बताया कि कंपनी के बैंक खाते फ्रीज हो चुके हैं और एलन मस्क खुद भारत आकर भुगतान करेंगे. इस पर शक होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

फरीदाबाद साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक ट्रांजैक्शन की पड़ताल कर रही है. साइबर सेल के अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का मामला हो सकता है.

ऐसे बचें ऑनलाइन ठगी से

सोशल मीडिया पर अनजान अकाउंट्स से बातचीत करने से बचें.
बड़े निवेश से पहले प्रमाणित स्रोतों से जानकारी लें.
बैंक डिटेल्स और निजी जानकारी शेयर न करें.
अगर कोई निवेश का लालच दे तो पहले साइबर सुरक्षा एजेंसियों से सलाह लें.
अगर आप किसी ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं, तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.

सावधान रहें, सतर्क रहें

फरीदाबाद के इस मामले ने दिखाया कि साइबर ठग कैसे नामी हस्तियों के नाम पर लोगों को धोखा दे सकते हैं. यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की जरूरत है और बिना ठोस प्रमाण के किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Google ने 300+ ऐप्स किए बैन, फोन में घुसकर चुरा रहे थे यूजर्स का डेटा, कहीं आपके मोबाइल में तो नहीं?

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >