1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ब्रांडेड Electric Kettle, घर से लेकर होस्टल वालों के लिए है परफेक्ट

Electric Kettle Under Rs 1000: अगर आप अपने घर, हॉस्टल या पीजी के लिए इलेक्ट्रिक केटल खरीदना चाहते हैं, तो फिर यहां हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शंस, जो हजार रुपये से कम में आसानी से आपको मिल जाएंगे.

Electric Kettle Under Rs 1000: सर्दियों में ठंड और बीमारियों से बचने के लिए ज्यादातर लोग गर्म पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन गर्म पानी के लिए खासकर बार-बार किचन में जाना थोड़ा झंझट भरा काम लगता है. ऐसे में घर में इलेक्ट्रिक केटल होना इन परेशानियों से राहत दे सकता है. वहीं, अगर आप हॉस्टल या पीजी में रहते हैं, तो फिर केटल आपके कामों को सबसे ज्यादा आसान कर सकता है. क्योंकि, केटल के जरिए न सिर्फ आप पानी गर्म कर सकते हैं, बल्कि इसमें चाय से लेकर कॉफी, मैगी या अंडा बॉइल कर सकते हैं.

ऐसे में अगर आप हॉस्टल या फिर घर के लिए इलेक्ट्रिक केटल खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अच्छा मौका है. आप 1.5L कैपेसिटी वाले इलेक्ट्रिक केटल को Flipkart Black Friday Sale में 1000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ब्रांडस के ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो सस्ते में आपको अच्छा फायदा देगा.

Pigeon का इलेक्ट्रिक केटल | Pigeon Electric Kettle

Pigeon के इलेक्ट्रिक केटल पर फ्लिपकार्ट 52% तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस केटल की कीमत 1,195 रुपये से कम होकर सीधे 579 रुपये हो गई है. Pigeon का यह केटल भी 1.5 लीटर कैपेसिटी वाला है, जिससे आप आराम से 4 से 5 लोगों के लिए पानी उबाल सकते हैं. इसमें आपको पावर इंडिकेटर के साथ-साथ ऑटो शट ऑफ का फीचर मिलेगा. इसका पावर कंजम्पशन 1300W का है. साथ ही इस प्रोडक्ट पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.

Pigeon इलेक्ट्रिक केटल की कीमत

Prestige का इलेक्ट्रिक केटल | Prestige Electric Kettle

फ्लिपकार्ट पर Prestige के Atlas Electric Kettle पर 48% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में आप इस केटल को 1,245 रुपये की जगह सिर्फ 649 रुपये में खरीद सकते हैं. यह केटल 1.5 लीटर कैपेसिटी वाला है, जो 4 से 5 लोगों के लिए मिनटों में पानी उबाल सकता है. इसमें आपको पावर इंडिकेटर के साथ-साथ ऑटो शट ऑफ का फीचर मिलेगा. इसका पावर कंजम्पशन 1000W का है. साथ ही इस प्रोडक्ट पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.

Prestige इलेक्ट्रिक केटल की कीमत

V-Guard का इलेक्ट्रिक केटल | V-Guard Electric Kettle

V-Guard के इलेक्ट्रिक केटल पर फ्लिपकार्ट 46% तक की छूट दे रहा है, जिससे इसे आप 1,299 रुपये की जगह सिर्फ 699 रुपये में खरीद सकते हैं. 1.5 लीटर कैपेसिटी वाले इस केटल में आप 6 ग्लास तक गर्म पानी कर सकते हैं. यह 1350W पावर कंजम्पशन के साथ आता है. साथ ही इस प्रोडक्ट पर भी आपको पावर इंडिकेटर के साथ-साथ ऑटो शट ऑफ जैसे फीचर मिलेंगे. इस प्रोडक्ट पर भी 1 साल की वारंटी मिलती है.

V-guard इलेक्ट्रिक केटल की कीमत

Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के लिए दी गई है. प्रभात खबर या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करते हैं. ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें. ध्यान रहे प्रभात खबर या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: 55 इंच 4K Smart TV पर Amazon दे रहा 70% तक का बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं निकल न जाएं मौका

यह भी पढ़ें: घर की हवा होगी एकदम साफ, बस Air Purifier खरीदने से पहले ये चीजें कर लें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >