AC की कूलिंग हो गई कम? इन आसान तरीकों से घर बैठे चेक करें गैस लेवल

गर्मी में अगर AC ठंडी हवा नहीं दे रहा, तो इसकी वजह गैस की कमी हो सकती है. कुछ आसान तरीकों जैसे टेंपरेचर चेक, पाइप पर बर्फ और ऑयली दाग देखकर इसका पता लगाया जा सकता है. इन संकेतों को पहचानकर आप समय रहते समस्या समझ सकते हैं और बड़ी खराबी से बच सकते हैं.

गर्मी बढ़ती ही AC की जरूरत भी बढ़ जाती है. लेकिन कई बार AC चलाने पर ठंडी हवा की जगह हल्की ठंडी या नॉर्मल हवा आने लगती है. अक्सर लोग इसे पुराने AC की समस्या मान लेते हैं, जबकि असली कारण गैस (रेफ्रिजरेंट) की कमी भी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान तरीकों से घर बैठे ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं, वो भी बिना किसी खास टूल या तकनीकी मदद के.

AC का टेंपरेचर ड्रॉप टेस्ट करें

गैस चेक करने का सबसे आसान तरीका है हवा के टेंपरेचर में फर्क देखना. इसके लिए आप एक नॉर्मल थर्मामीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनडोर यूनिट में आने वाली हवा और बाहर निकलने वाली हवा का टेंपरेचर चेक करें. अगर आउटफ्लो की हवा काफी ठंडी है, तो इसका मतलब AC में गैस सही लेवल पर है. लेकिन अगर दोनों टेंपरेचर में ज्यादा अंतर नहीं है, तो यह AC में गैस कम होने का इशारा हो सकता है.

कॉपर पाइप पर बर्फ जमी है या नहीं देखें

गर्मी के मौसम में AC की पाइप पर बर्फ दिखना नॉर्मल नहीं है. अगर कॉपर पाइप पर सफेद परत या बर्फ जमती दिखे, तो यह गैस की कमी की ओर इशारा है. कम प्रेशर के कारण पाइप का टेंपरेचर बहुत नीचे चला जाता है, जिससे हवा की नमी बर्फ में बदल जाती है. ऐसी स्थिति में AC को तुरंत बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इससे कंप्रेसर को नुकसान पहुंच सकता है.

ऑयली दाग या लीकेज के निशान देखें

AC में गैस के साथ एक खास तरह का ऑयल भी चलता है, जो अंदर के पार्ट्स को स्मूद रखता है. अगर कहीं से गैस लीक होती है, तो यह ऑयल भी बाहर निकल सकता है. आउटडोर यूनिट और कॉपर पाइप के जोड़ों के पास अगर चिकने या धूल लगे ऑयली दाग दिखें, तो यह लीकेज का संकेत हो सकता है. ऐसे में समय रहते टेक्नीशियन से जांच करवाना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: 1 Ton या 1.5 Ton AC? एक गलती और बढ़ जाएगा बिजली बिल, जानिए सही विकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >