ईयरबड्स हो गए धूल, पसीने और मैल से गंदे तो ऐसे करें साफ, देखते ही दोस्त पूछेंगे- 'नया खरीदा क्या?'

Earbuds Cleaning Tips: यरबड्स अगर गंदे हो जाए तो उसकी साउंड क्वालिटी खराब हो सकती है. अगर आप भी अपने ईयरबड्स को साफ करना चाहते हैं लेकिन सही तरीका नहीं पता तो आइए आज हम आपको बताते हैं कैसे कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इन्हें कुछ ही मिनटों में साफ कर सकते हैं.

Earbuds Cleaning Tips: आज कल हमारी लाइफ में ईयरबड्स ने एक खास जगह ले ली है. सफर करते हुए, वर्कआउट करते हुए या कोई काम करते हुए हम अक्सर अपने कानों में ईयरबड्स लगाए रहते हैं. लेकिन लगातार इस्तेमाल से इनमें पसीना, धूल और कान का मैल जमा हो जाता है जिससे ये काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं. ये सारी चीजें मिल कर न सिर्फ ईयरबड्स के आवाज को खराब करती है, बल्कि कानों के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है.

इसलिए इसे हमेशा साफ (Earbuds Cleaning Tips) करते रहना बेहद जरूरी है. लेकिन कई बार ऐसा होता है की इससे साफ करने का सही तरीका हमें मालूम नहीं होता. आज हम आपको इसी ईयरबड्स को साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं.  

मेश स्क्रीन कैसे साफ करें?

मेश स्क्रीन ईयरबड्स का छोटा सा जालीदार हिस्सा होता है, जहां से आवाज बाहर आती है. इसी जगह पर अक्सर धूल-मिट्टी या कान के मैल जम जाते हैं. इसे साफ करने के लिए ईयरबड्स को ऐसे पकड़ें कि मेश वाला हिस्सा नीचे की तरफ रहे. अब एक सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश से हल्के-हल्के ब्रश करें, ताकि ऊपर जमी गंदगी निकल जाए. अगर गंदगी अंदर फंसी हो, तो कॉटन स्वैब को थोड़ा-सा रबिंग अल्कोहल लगाकर धीरे-धीरे मेश पर घुमाएं. ध्यान रखें बहुत जोर से लोड न डालें, वरना मेश खराब हो सकता है.

सिलिकॉन या फोम टिप्स कैसे साफ करें?

अगर आपके ईयरबड्स में सिलिकॉन या फोम वाली टिप्स लगी हैं तो उसे आसानी से निकाल कर साफ कर सकते हैं. सिलिकॉन टिप्स को हल्के गुनगुने साबुन वाले पानी में करीब 15-20 मिनट तक भिगोकर आराम से धो लें और फिर तौलिए पर सुखा दें. लेकिन ध्यान रहे फोम टिप्स को ज्यादा देर पानी में न रखें, क्योंकि ये जल्दी पानी सोख लेते हैं. इन्हें पूरी तरह सूख जाने के बाद ही दोबारा ईयरबड्स में लगाएं.

ईयरबड्स का बाहरी हिस्सा कैसे चमकाएं?

आज कल कई लोग सफेद रंग का ईयरबड्स यूज करते हैं. सफेद ईयरबड्स पर अक्सर पसीना और स्किन का ऑयल जमा हो जाता है जिससे ये काफी भद्दे दिखते हैं. इसे साफ करने के लिए आप माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहें तो कॉटन स्वैब को थोड़ा-सा रबिंग अल्कोहल में भिगोकर ईयरबड्स की बॉडी को हल्के से बस पोंछ लें. बस ध्यान रहे कि लिक्विड ईयरबड्स के छोटे-छोटे छेदों के अंदर न जाए, वरना डिवाइस खराब हो सकता है.

चार्जिंग केस कैसे साफ करें?

ईयरबड्स की तरह उनका चार्जिंग केस भी गंदा होता है. इसे साफ करने के लिए (Earbuds Cleaning Tips) सबसे पहले सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्का-सा पोंछ लें. चार्जिंग पिन के पास जमी धूल या मैल निकालने के लिए कॉटन स्वैब का यूज करें. अगर गंदगी ज्यादा हो तो स्वैब को हल्का-सा अल्कोहल में भिगोकर पिन्स के आसपास धीरे-धीरे साफ करें और फिर केस को पूरी तरह सूखने दें.

ईयरबड्स पाउच को कैसे साफ करें?

अगर आपके पास ईयरबड्स रखने वाला फैब्रिक पाउच है, तो उसकी सफाई (Earbuds Cleaning Tips) भी जरूरी है. इसके लिए हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा साबुन डालकर पाउच को कुछ मिनट तक भिगो दें. फिर उसे धीरे-धीरे रगड़कर धो लें और खुली हवा वाली जगह पर सुखा दें.

यह भी पढ़ें: क्या सच में फायदेमंद है Fast Charging? जानिए इसके काम करने का तरीका और बैटरी पर असर

यह भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने का सही समय क्या है? अगर आपको भी लगता है सेल में, तो जान लें ये बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >