Dhurandhar 2 डाउनलोड किया? अब देना होगा 3 लाख जुर्माना

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 रिलीज से पहले ही पायरेसी साइट्स पर ट्रेंड करने लगी है. तमिलरॉकर्स और Telegram जैसे प्लैटफॉर्म पर लीक की आशंका है. भारत में पायरेसी कानून बेहद सख्त हैं- अवैध डाउनलोड पर 3 लाख रुपये जुर्माना और जेल तक हो सकती है. दर्शकों से अपील है कि फिल्म सिर्फ आधिकारिक चैनलों पर देखें.

रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar 2: The Revenge ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. 19 मार्च को आधिकारिक रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यूज में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिल सकती है. लेकिन इसी बीच पायरेसी का खतरा मंडराने लगा है.

Tamilrockers और Telegram पर लीक की कोशिश

फिल्म के प्रीव्यू शुरू होते ही इंटरनेट पर “Dhurandhar 2 Tamilrockers download” और “Dhurandhar 2 full movie free” जैसे सर्च ट्रेंड करने लगे. तमिलरॉकर्स, Filmyzilla, Movierulz और टॉरेंट साइट्स पर फिल्म की कॉपी अपलोड होने की आशंका जताई जा रही है. ये प्लैटफॉर्म अक्सर लो-क्वाॅलिटी से लेकर HD प्रिंट तक लीक कर देते हैं और लिंक तुरंत Telegram जैसे ऐप्स पर फैल जाते हैं.

पायरेसी पर सख्त कानून: 3 लाख जुर्माना

भारत में पायरेसी कानून बेहद सख्त हैं. किसी भी फिल्म को अवैध रूप से डाउनलोड या शेयर करने पर 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. कुछ मामलों में यह जुर्माना फिल्म की कुल लागत का 5% तक हो सकता है. बार-बार अपराध करने वालों को 3 महीने तक की जेल भी हो सकती है. यहां तक कि निजी उपयोग के लिए पायरेटेड कॉन्टेंट देखना भी कानून का उल्लंघन माना जाता है.

साइबर रिस्क और इंडस्ट्री को नुकसान

पायरेसी वेबसाइट्स सिर्फ अवैध ही नहीं बल्कि खतरनाक भी होती हैं. इनमें नकली डाउनलोड बटन, हानिकारक विज्ञापन और मालवेयर छिपा होता है, जो डेटा चोरी या डिवाइस हैकिंग का कारण बन सकता है. इसके अलावा, पायरेसी से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान होता है. हजारों लोग- लेखक, तकनीशियन, एडिटर्स और क्रू- फिल्म की कमाई पर निर्भर रहते हैं. अवैध डाउनलोड उनकी मेहनत पर सीधा असर डालते हैं.

दर्शकों से अपील

फिल्म निर्माताओं और क्रिएटिव टीम की मेहनत को बचाने के लिए दर्शकों से अपील है कि Dhurandhar 2 सिर्फ सिनेमाघरों और आधिकारिक प्लैटफॉर्म्स पर ही देखें. कानूनी विकल्पों को सपोर्ट करना ही असली मनोरंजन का मजा है और यही सभी कलाकारों को उनका सही हक दिलाता है.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन से मिनटों में करें LPG e-KYC, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >