ऑर्डर की थी लखटकिया Sony TV, ग्राहक को मिला लप्पू सा TV; अब Flipkart ने दिया यह जवाब

ordered sony tv worth 1 lakh on flipkart got thomson tv – ऑनलाइन शॉपिंग में गलत ऑर्डर प्लेसमेंट और डिलीवरी में गड़बड़ी आम बात है. ऐसा ही एक मामला आया है. एक शख्स ने फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale) के दौरान सोनी का टीवी (Sony TV) मंगवाया. लेकिन उसके पास सोनी के बजाय दूसरे ब्रांड का टीवी भेज दिया गया

Customer Ordered Sony TV Worth 1 Lakh and Flipkart delivered Thomson TV : फेस्टिव सीजन में हर तरफ सेल की बहार है. ऐसे में कई बार ग्राहकों के साथ धोखा भी हो जाता है. जी हां, ऑनलाइन खरीदारी में ऐसा कई बार होता है कि ग्राहक मंगवाता कोई प्रोडक्ट है और उसके पास डिलीवर कुछ और हो जाता है.

ऑनलाइन शॉपिंग में गलत ऑर्डर प्लेसमेंट और डिलीवरी में गड़बड़ी आम बात है. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है. एक शख्स ने फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale) के दौरान सोनी का टीवी (Sony TV) मंगवाया. लेकिन उसके पास सोनी के बजाय दूसरे ब्रांड का टीवी भेज दिया गया.

Also Read: Apple से लेकर Moto के स्मार्टफोन्स पर पैसे बचाने का मौका, जानें Amazon और Flipkart पर क्या हैं ऑफर्स

ग्राहक को इस बात का पता तब चला, जब कंपनी की ओर से टीवी इंस्टॉलेशन करनेवाला बंदा उसके घर आया. ग्राहक ने जब टीवी का बॉक्स खोला, तो वह चौंक गया. डिब्बे में टीवी तो था, लेकिन यह सोनी का नहीं बल्कि थॉमसन कंपनी का था. ग्राहक ने 1 लाख रुपये की कीमत वाला सोनी का टीवी ऑर्डर किया था, लेकिन उसे सस्ता टीवी भेज दिया गया.

महंगा टीवी की जगह सस्ता टीवी भेजने की जानकारी ग्राहक ने एक्स / ट्विटर पर शेयर की. ग्राहक ने बताया कि उन्हें सोनी का टीवी खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का इंतजार था, ताकि वह बड़ी स्क्रीन पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप देख सकें. लेकिन बॉक्स में दूसरे ब्रांड का सस्ता टीवी देखकर वह हैरान रह गए.

Also Read: E-commerce कंपनियों के लिए जरूरी होगा सरकार के डेटा प्रोटेक्शन नियमों का पालन, वरना होगी कार्रवाई

ग्राहक ने एक्स पर लिखा- मैंने 7 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट से सोनी टीवी खरीदा था. 10 अक्टूबर को डिलीवरी हुई और 11 अक्टूबर को सोनी से इंस्टॉलेशन वाला आया. उसने खुद ही टीवी को अनबॉक्स किया और हम अंदर एक थॉमसन टीवी देखकर चौंक गए. सोनी बॉक्स में से स्टैंड, रिमोट जैसा कोई सामान नहीं निकला.

यूजर ने अनबॉक्सिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने तुरंत फ्लिपकार्ट के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया और अपनी समस्या उन्हें बतायी. आश्चर्य की बात यह है कि शिकायत करने के दो हफ्ते बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. यूजर का ट्वीट वायरल होने के बाद फ्लिपकार्ट ने प्रतिक्रिया दी है. कंपनी ने इस मामले पर दुख जताते हुए यूजर को दोबारा ऑर्डर की जानकारी शेयर करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >