Cooler Tips: झुलसाती गर्मी में कमरा बन जाएगा कश्मीर, कूलर में डाल दें बस किचन की ये 2 चीज

Cooler Hacks: भयंकर गर्मी के कारण कूलर की हवा भी गर्म होती जा रही है. लेकिन कुछ आसान उपाए अपना कर आप इसकी दुगनी कर सकते हैं. आपको बस अपने कूलर में किचन में रखी ये 2 चीजें डालनी हैं. इनकी मदद से आपका कूलर भी AC की तरह ठंडी हवा फेखने लगेगा.

Cooler Tips: जून का महीना आ चूका है लेकिन गर्मियों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कई इलाकों में लू भी चल रही है. लोग पंखे, कूलर और एसी के सहारे राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी का असर लोगों के बिजली बिल पर साफ दिखाई दे रहा है. कई लोग AC की कीमत और उससे आने वाले बिजली बिल को देखते हुए अपने घरों में कूलर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई बार कूलर से उतनी ठंडक नहीं मिल पाती, जितनी उम्मीद की जाती है.

लेकिन कुछ ऐसे आसान उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने कूलर की कूलिंग को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं. कमाल की बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. यह तरीका पहले भी कई लोगों ने आजमाया है और यह असरदार भी साबित हुआ है. हम जिस उपाय की बात कर रहे हैं उसके लिए आपको अपने किचन में राखी बस 2 चीजों की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 2 चीज जिसके इस्तेमाल से आप अपने कूलर को AC में बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लोहा या प्लास्टिक कौन सा कूलर देता है अच्छी हवा? खरीदते वक्त जरूर रखना ध्यान

Cooler Tips: कूलर के पानी में डालें बर्फ 

कई लोग कूलर से अधिक ठंडी हवा पाने के लिए उसमें बर्फ डालने का तरीका अपनाते हैं. ये तरीका काफी कारगर साबित होता है. कूलर की टंकी में पानी भरते समय यदि ठंडा पानी या बर्फ डाली जाए तो वह ज्यादा ठंडी हवा देता है. इस उपाए से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. इसके अलावा, कूलर चलाते समय अगर कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दिए जाएं, तो वह ऐसी जैसी हवा देने लगता है. 

Cooler Tips: कूलर के पानी में मिलाएं​ नमक

कूलर की कूलिंग को बढ़ाने के लिए आप बर्फ के साथ-साथ उसमें 2-3 चम्मच नमक मिला दें. ऐसा करने से थोड़ी ही देर में आपको ठंडी और ताजगी भरी हवा महसूस होने लगेगी. हालांकि कुछ लोग इस उपाय पर शक करते हैं कि यह वास्तव में असरदार है या नहीं.

दरअसल, यह तरीका इसलिए कारगर होता है क्योंकि नमक पानी के जमने के तापमान को घटा देता है. इसे विज्ञान में फ्रीजिंग पॉइंट डिप्रेशन कहा जाता है. जब बर्फ में नमक डाला जाता है, तो यह बर्फ को तेजी से पिघलने के लिए मजबूर करता है और इस प्रोसेस में यह अपने आसपास से अधिक गर्मी सोखता है.

यह भी पढ़ें:  सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

यह भी पढ़ें: कूलर से आ रही है गर्म हवा? कर लें बस ये उपाय, फिर AC जैसी मिलेगी ठंडक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >