सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

Cheapest Calling Plans: आजकल हर घर में वाईफाई (WiFi) लगी हुई है. जिस कारण फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में कई यूजर्स को नंबर एक्टिव रखने व सिर्फ कॉलिंग के लिए महंगे रिचार्ज प्लान्स लेने पड़ते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे सस्ते प्लान्स के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेस्ट रहेंगे.

Cheapest Calling Plans: आजकल ज्यादातर घरों में वाईफाई (WiFi) देखने को मिलता है. ज्यादा सदस्य होने के कारण हर महीने महंगे मोबाइल रिचार्ज कराने से बेहतर घर में वाईफाई (WiFi) लगवाना ज्यादा बेहतर समझते हैं. कई लोग तो वर्क फ्रॉम हॉम होने की वजह से भी घर में वाईफाई (WiFi) लगवाते हैं. ऐसे में घर में वाईफाई (WiFi) लगे होने के कारण मोबाइल में डेटा रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती. इंटरनेट से जुड़ा हर काम वाईफाई (WiFi) से ही हो जाता है. लेकिन फिर भी नंबर एक्टिव रखने के लिए हर महीने रिचार्ज करवाना पड़ता है.

अगर आपके भी घर में वाईफाई (WiFi) लगा है और आपको अलग से हर महीने रिचार्ज करना पड़ता है तो फिर ये खबर आपके लिए हैं. आज के खबर में हम आपको टेलीकॉम कंपनियों के ऐसे सस्ते एनुअल प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपका नंबर साल भर के लिए एक्टिव रहेगा और आपके लिए किफायती भी साबित होगा.

JIO का 1,748 रुपये वाला प्लान

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपके लिए JIO का 1,748 रुपये वाला प्लान बेस्ट रहेगा. इस प्लान में आपको 336 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. इसमें आपको डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी. लेकिन इस प्लान में आपको फ्री 3600 SMS का फायदा मिलेगा.साथ ही एंटरटेनमेंट के लिए Jio tv और Jio AI के फ्री एक्सेस का फायदा भी उठा सकते हैं.

बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

BSNL का 1,199 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स को लेकर जाना जाता है. ऐसे में अगर आप BSNL यूजर हैं तो फिर आपके लिए BSNL का 1,199 रुपये वाला प्लान सही रहेगा. इस प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना के 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. इसके अलावा पूरे 336 दिनों के लिए 24GB डेटा भी मिलेगा.

VI का 1849 रुपये वाला प्लान

अगर आप Vi यूजर हैं तो फिर आपके लिए Vi का 1849 रुपये वाला प्लान बेस्ट रहेगा. इस प्लान में आपको साल भर यानी की 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आपको साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 3600 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. ऐसे में अगर आपको बाहर डेटा की जरूरत नहीं है तो फिर आपके लिए ये प्लान अच्छा है.

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान

Airtel भी अपने यूजर्स को 1849 रुपये वाला सालाना प्लान ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को पूरे साल भर (365 दिनों) के लिए वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ यूजर्स को 3600 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >