ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान

OpenAI ने ChatGPT Voice Mode को मेन इंटरफेस में जोड़ा, अब बिना टाइप किए सीधे बात और विज़ुअल्स भी मिलेंगे

ChatGPT Voice Mode: ओपनएआई ने चैटजीपीटी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. अब Voice Mode का इस्तेमाल करने के लिए अलग स्क्रीन पर जाने की झंझट खत्म हो गई है. यूजर्स सीधे मेन चैट इंटरफेस में ही वॉइस से बातचीत कर पाएंगे.

अब बिना टाइप किये सीधे बात

पहले ChatGPT Voice Mode इस्तेमाल करने के लिए अलग इंटरफेस खोलना पड़ता था. इसमें सिर्फ सुनने, म्यूट करने या वीडियो सेटिंग्स जैसी सीमित सुविधाएं मिलती थीं. लेकिन नये अपडेट के बाद अब आप मेन चैट विंडो में ही बोलकर सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब देख सकते हैं.

स्मार्टफोन और वेब पर रोलआउट

OpenAI ने साफ किया है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. बस ऐप को अपडेट करना होगा और फिर वॉइसचैट का मजा सीधे मेन इंटरफेस में लिया जा सकेगा. चाहे आप स्मार्टफोन पर हों या वेब पर, दोनों जगह यह सुविधा काम करेगी.

वॉइसचैट में विजुअल्स भी

नये Voice Mode में सिर्फ बातचीत ही नहीं, बल्कि इमेज और मैप्स भी रियल टाइम में दिखाई देंगे. यानी आप बोलकर सवाल पूछें और जवाब के साथ विज़ुअल्स भी उसी चैट विंडो में देख सकें. इससे इंटरैक्शन और भी स्मूद और नैचुरल हो जाएगा.

पुराना इंटरफेस भी रहेगा

अगर किसी को पुराना Voice Mode पसंद है तो उसके लिए भी विकल्प मौजूद है.सेटिंग्स में जाकर Separate Mode ऑन करने पर क्लासिक इंटरफेस वापस मिल जाएगा.

Fake Aadhaar-PAN सेकंडों में! Google Nano Banana ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा

OpenAI का GPT-5.1 अपडेट लॉन्च: अब AI होगा ज्यादा स्मार्ट और बातों में ज्यादा दिलचस्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >