क्या जियोकॉइन से कमाये जा सकते हैं करोड़ों रुपये? जानें कौन से तरीके से कमा सकते हैं जियो कॉइन

Can JioCoin Make You Rich: जियोकॉइन कमाना बहुत आसान है और यह जियो ऐप्स के उपयोग पर आधारित है. फिलहाल, जियोकॉइन केवल जियोस्पीयर ऐप के जरिये कमाये जा सकते हैं, जो जियो का लॉन्च किया गया एक वेब ब्राउजर है.

Can JioCoin Make You Rich: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो प्लैटफॉर्म्स ने इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है. इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जियो कॉइन को लेकर उत्साहित हैं. खास बात यह है कि रिलायंस की तकनीकी सहायक कंपनी, जियो प्लैटफॉर्म्स ने भारत में वेब3 और ब्लॉकचेन तकनीक लाने के लिए पॉलीगॉन लैब्स के साथ हाथ मिलाया है.

जियोकॉइन क्या है?

जियोकॉइन एक ब्लॉकचेन आधारित रिवॉर्ड टोकन है, जो एथेरियम लेयर 2 तकनीक का उपयोग करता है और प्रसिद्ध पॉलीगॉन नेटवर्क पर सूचीबद्ध है. इसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स को जियो के विभिन्न ऐप्स और सेवाओं के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह विशेष प्रोग्राम केवल भारतीय मोबाइल नंबर वाले यूजर्स तक ही सीमित है. हालांकि इस वर्चुअल कॉइन की आधिकारिक कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹43 प्रति टोकन मानी जा रही है.

जियोकॉइन को मुफ्त में कैसे कमाएं?

जियोकॉइन कमाना बेहद आसान है और यह जियो ऐप्स के उपयोग पर आधारित है. फिलहाल, जियोकॉइन केवल जियोस्पीयर ऐप के जरिये कमाए जा सकते हैं, जो जियो द्वारा लॉन्च किया गया एक वेब ब्राउजर है. हालांकि, जल्द ही MyJio, JioCinema और JioMart जैसे ऐप्स के जरिये भी इसे कमाने का विकल्प मिलेगा. जियोकॉइन कमाने के लिए सबसे पहले यूजर्स को जियोकॉइन प्रोग्राम में साइन-अप करना होगा. यह प्रक्रिया जियोस्पीयर ऐप के प्रोफाइल सेक्शन के जरिये पूरी की जा सकती है. यह ऐप Android, iOS, Windows, Mac, Android TV और अन्य प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है. साइन-अप के बाद, जब भी आप जियोस्पीयर ऐप का उपयोग वेब ब्राउजिंग, वीडियो देखने, आर्टिकल पढ़ने, गेम खेलने और अन्य गतिविधियों के लिए करेंगे, तो स्वचालित रूप से जियोकॉइन अर्जित होंगे.

क्या रिलायंस की क्रिप्टोकरेंसी आपको करोड़पति बना सकती है?

सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि जियो कॉइन का भविष्य में मोबाइल रीचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट और ईंधन भुगतान जैसे उपयोग हो सकते हैं. बिटकॉइन की सफलता को देखते हुए, लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह भविष्य में लोगों को करोड़पति बना सकता है. हालांकि, चूंकि रिलायंस ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है, इसलिए इन दावों को पूरी सतर्कता के साथ लेना बेहतर होगा जब तक कोई पुख्ता पुष्टि नहीं होती.

JioCoin: जियो यूजर्स को मिल रहा जियोकॉइन, जानें क्या है Jio Coin और कैसे इसे मुफ्त में पाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >