Flipkart पर चल रही ठंडक वाली डील! सिर्फ 22 हजार रुपये में मिल रहे Voltas के Split AC

Flipkart Cooling Days Sale 2025 में 1.5 टन वाले Split Inverter AC के दाम में भारी कटौती हो गई है. Voltas के एसी पर आपको 46% तक का डिस्काउंट मिलेगा. चेक करें ऑफर डिटेल्स.

Flipkart Cooling Days Sale 2025: इस गर्मी से राहत मिले न मिले. लेकिन फ्लिपकार्ट के इस डील्स से तो जरूर राहत मिल जाएगी. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रहा है Cooling Day Sale. जिसमें पंखे से लेकर फ्रिज, कूलर और एसी पर मिल रही है एकदम ठंडक वाली डील. ऐसे में इस सेल में Voltas के Split Inverter AC पर आपको मिलेगा 10-20 नहीं पूरे 46% तक का डिस्काउंट.

यह भी पढ़ें: Flipkart सेल में 1.5 टन Split AC की आधी हो गई कीमत, 22 हजार में AC खरीदने का सुनहरा मौका

Voltas 1 Ton 3 Star Split Inverter AC

फ्लिपकार्ट की इस सेल में 3 स्टार रेटिंग वाले Voltas के 1 Ton Split Inverter AC पर आपको मिलेगा 47% तक का डिस्काउंट. जिससे 56,990 रुपये वाली इस AC को आप सिर्फ 29990 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, अगर आप इस AC को खरीदते वक्त Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. इतना ही नहीं, अगर आप इस एसी के साथ और 5000 रुपये की खरीदारी करते हैं तो फिर आपको इस एसी के लिए सिर्फ 27,490 रुपये देने पड़ेंगे. इसके अलावा इस एसी पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है. ऐसे में अगर आप अपने पुराने AC को बदलकर इस ने नए एसी को खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. यानी आप 30 हजार की इस एसी को सिर्फ 22 हजार में खरीद सकते हैं.

Voltas 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC

फ्लिपकार्ट की इस सेल में 5 स्टार रेटिंग वाले Voltas के 1.5 Ton Split Inverter AC पर आपको मिलेगा 46% तक का डिस्काउंट. जिससे 75,990 रुपये वाली इस AC की कीमत घटकर 40,990 रुपये हो जाएगी. साथ ही अगर आप इस AC को खरीदते वक्त ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. इतना ही नहीं, अगर आप इस एसी के साथ और 5000 रुपये की खरीदारी करते हैं तो फिर आपको इस एसी की कीमत सिर्फ 36,990 रुपये पड़ेगी. इसके अलावा इस एसी पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है. ऐसे में अगर आप अपने पुराने AC को बदलकर इस ने नए एसी को खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. यानी आप 40 हजार की इस एसी को सिर्फ 30 हजार में खरीद सकते हैं.

Voltas 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC

फ्लिपकार्ट की इस सेल में 3 स्टार रेटिंग वाले Voltas के 1.5 Ton Split Inverter AC पर आपको मिलेगा 47% तक का डिस्काउंट. जिससे 62,990 रुपये वाली इस AC की कीमत घटकर 32,990 रुपये हो जाएगी. इस AC को खरीदते वक्त ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. इतना ही नहीं, अगर आप इस एसी के साथ और 5000 रुपये की खरीदारी करते हैं तो फिर आपको इस एसी की कीमत सिर्फ 30,240 रुपये पड़ेगी. इसके अलावा इस एसी पर एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है. ऐसे में अगर आप अपने पुराने AC को बदलकर इस ने नए एसी को खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा. यानी आप 32 हजार की इस एसी को सिर्फ 25 हजार में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के अनुसार है. शॉपिंग साइट पर भविष्य में कीमत और डिस्काउंट में बदलाव हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >