4599 रुपये में मिल रहा 32MP सेल्फी कैमरा वाला Nothing Phone 2

Nothing Phone 2 Offer: ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन 2 कई हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा है. इसके हर स्टोरेज वेरिएंट पर आपको बड़ा डिस्काउंट मिलेगा. ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा से लैस है.

Nothing Phone 2 Discounts & Offers: नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो नथिंग का दमदार फोन आपको पसंद आ सकता है. नथिंग फोन 2 पर भारी छूट मिल रही है. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 22 प्रतिशत की छूट के साथ नथिंग फोन 2 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 35,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

नथिंग फोन 2 के इस मॉडल की मूल कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन आप इसे डिस्काउंट्स के बाद 4,599 रुपये में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट नथिंग के इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 31,000 रुपये तक की छूट दे रही है. इसके अलावा, बैंक ऑफर का लाभ उठाकर नथिंग के इस फोन आप और छूट पा सकते हैं.

Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में

नथिंग फोन 2 के फीचर्स कैसे हैं?

नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है.

फाेन में 2,412×1,080 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है.

बेहतर प्रदर्शन के लिए यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है.

इस हैंडसेट में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है.

स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है.

नथिंग फोन 2 में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए 2 रियर कैमरे हैं.

इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और f/1.88 अपर्चर के साथ 50MP का मुख्य और f/2.2 अपर्चर के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.

इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32MP का कैमरा मिलता है.

यह 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

नथिंग फोन 2 हैंडसेट ब्लूटूथ, वाई-फाई, 2G, 3G, 4G और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.

Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में

Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर

Nothing Phone 2a vs Redmi Note 13 Pro : 25 हजार के बजट में कौन है बेस्ट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >