iPhone 17 Series पर बंपर ऑफर, जानें कहां मिलेगी डील

iPhone 17 Series पर इस समय शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे आप लॉन्च प्राइस से भी कम में सीरीज के मॉडल्स को खरीद सकते हैं. जानिए यहां कहां चल रही डील और क्या मिल रहे ऑफर्स.

अगर आप iPhone खरीदने का सही मौका ढूंढ रहे थे, तो यह समय बिल्कुल परफेक्ट है. Apple की iPhone 17 Series पर इस वक्त जबरदस्त ऑफर्स चल रहे हैं, जिनमें बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज डील्स शामिल हैं. इन ऑफर्स की वजह से प्रीमियम iPhone अब पहले से काफी कम कीमत में मिल रहे हैं, जिससे खरीदारों के लिए डील और भी आकर्षक बन गई है. 

iPhone 17 Pro पर मिल रहा सीधा डिस्काउंट

1,34,900 रुपये में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro पर Vijay Sales 2,410 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 1,32,490 रुपये हो गई है.

इसके अलावा, OneCard, ICICI, Axis और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा. ऐसे में आप इस मॉडल को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

iPhone 17 (256GB) पर भारी ऑफर

iPhone 17 (256GB) की कीमत में भी कमी आई है. Croma के ऑफलाइन स्टोर्स में चल रही समर सेल के तहत इस मॉडल पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे यह पहले से काफी सस्ता हो गया है. 82,900 रुपये में लॉन्च हुए इस मॉडल को अब ऑफर्स के साथ 48,742 रुपये में खरीदा जा सकता है.

ऑफर्स कि बात करें, तो इसमें ₹1658 तक का डायरेक्ट डिस्काउंट, ₹1,000 तक का कैशबैक और ₹31,500 तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है.

हालांकि ध्यान रखें, ये ऑफर्स केवल चुनिंदा Croma के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं और लोकेशन के हिसाब से कीमत में बदलाव हो सकता है.

iPhone 17 Pro Max पर ऑनलाइन डील

Flipkart पर iPhone 17 Pro Max फिलहाल 1,49,900 रुपये में मिल रहा है. SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ₹4,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत और भी कम की जा सकती है.

ऐसे में अगर आपके पास पुराना मॉडल है, तो आपको 25,350 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. यह एक्सचेंज ऑफर पुराने iPhone या Android फोन पर भी लागू है.

ध्यान रखें, आईफोन 17 मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट में कभी भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में अच्छे से ऑफिशियल साइट पर कीमत, ऑफर और डिस्काउंट चेक कर ही खरीदें.

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता मैकबुक अब और भी किफायती, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >