Budget 2026: मोबाइल पर ऐसे डाउनलोड करें पूरा PDF

Union Budget 2026-27 अब पेपरलेस रूप में उपलब्ध है. जानें कैसे आप अपने स्मार्टफोन पर बजट का पूरा PDF डाउनलोड कर सकते हैं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं को विस्तार से पढ़ सकते हैं

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को अपना नौवां बजट पेश किया. खास बात यह रही कि पहली बार बजट रविवार को पेश हुआ. इस बार सरकार ने टेक्नोलॉजी सेक्टर को बड़ा तोहफा दिया है- Semiconductor Mission 2.0 की शुरुआत और इसके लिए 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान. साथ ही, नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से लागू होगा.

अब सवाल यह है कि आम नागरिक इस बजट को विस्तार से कैसे पढ़ सकते हैं? सरकार ने कोविड-19 के बाद से बजट को पूरी तरह पेपरलेस कर दिया है. यानी अब हर कोई अपने स्मार्टफोन पर बजट की डिजिटल कॉपी PDF के रूप में डाउनलोड कर सकता है.

बजट PDF कहां मिलेगा

वित्त वर्ष 2026-27 का पूरा बजट PDF सरकार की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर उपलब्ध है. यहां से आप बजट स्पीच और दस्तावेज़ सीधे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं.

डाउनलोड करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अपने मोबाइल ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • होमपेज पर Budget Speeches टैब पर क्लिक करें
  • यहां आपको 2026-27 का बजट PDF दिखाई देगा
  • PDF पर क्लिक करते ही पूरा दस्तावेज खुल जाएगा
  • ऊपर दिए गए डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करें और फाइल आपके फोन में सेव हो जाएगी.

क्यों खास है Budget 2026

  • पहली बार रविवार को पेश हुआ बजट
  • टेक्नोलॉजी सेक्टर को बड़ा निवेश- Semiconductor Mission 2.0
  • नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है
  • पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रस्तुति.

अपने स्मार्टफोन पर बजट PDF डाउनलोड कर सकते हैं आप

सरकार ने बजट को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इसे पूरी तरह डिजिटल बना दिया है. अब हर नागरिक आसानी से अपने स्मार्टफोन पर बजट PDF डाउनलोड कर सकता है और वित्तीय घोषणाओं को विस्तार से पढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: बजट 2026: AI पर खर्च में अमेरिका, चीन, रूस और पाकिस्तान के आगे कहां टिकता है भारत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >