Budget 2026 LIVE STREAMING: निर्मला सीतारमण का 9वां बजट कब और कहां देखें

Budget 2026 का लाइव भाषण 1 फरवरी सुबह 11 बजे दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB यूट्यूब और indiabudget.gov.in पर देखें. निर्मला सीतारमण लगातार 9वां बजट पेश कर इतिहास रचेंगी

भारत का सबसे बड़ा आर्थिक दस्तावेज- यूनियन बजट 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार भी बजट पेश करेंगी और खास बात यह है कि यह उनका लगातार नौवां बजट होगा. तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर केंद्रित इस बजट से आम जनता, व्यापार जगत और निवेशकों को बड़ी उम्मीदें हैं. आइए जानते हैं बजट से जुड़ी अहम जानकारियां…..

बजट भाषण कब और कहां देखें

वित्त मंत्री का बजट भाषण रविवार, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसे आप दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, और indiabudget.gov.in पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, जी न्यूज पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा.

अगर मिस हो गया तो?

यदि आप किसी कारणवश लाइव भाषण नहीं देख पाए, तो चिंता की बात नहीं. बजट का पूरा भाषण बाद में PIB के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा. साथ ही, इंडिया बजट पोर्टल और PIB की वेबसाइट पर बजट से जुड़ी हर अपडेट और दस्तावेज मिल जाएंगे.

भाषण की अवधि

निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लगभग 60 से 90 मिनट तक चलेगा. यानी दोपहर 12:30 से 1 बजे तक यह समाप्त होगा. इसके बाद बजट दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए जाएंगे.

नया रिकॉर्ड

इस बार निर्मला सीतारमण इतिहास रचने जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वे लगातार नौवां बजट पेश करेंगी. ऐसा करने वाली वे देश की पहली वित्त मंत्री होंगी. इससे पहले किसी भी वित्त मंत्री ने इतने लंबे समय तक लगातार बजट पेश नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: आज आएगा Budget 2026, टेक सेक्टर को AI मिशन से बड़ी उम्मीद

यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या और महंगा हो जाएगा 5G स्मार्टफोन? टैक्स और GST पर बड़े ऐलान की उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >