BSNL ने खत्म कर दी 84 दिन के लिए टेंशन, लॉन्च किया फ्री कॉलिंग और डेटा वाला सस्ता प्लान

BSNL Rs 628 Plan: इस प्लान की खास बात यह है कि इसके जरिये सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लॉन्ग टर्म यूजर्स काे साधने की कोशिश की है. बीएसएनएल अपने यूजर्स को फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ-साथ फ्री म्यूजिक जैसी कई सारी सुविधाएं ऑफर कर रहा है.

BSNL Rs 628 Plan New Affordable Recharge for Calling and Data: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने करोड़ों मोबाइल फोन यूजर्स (Mobile Phone Users) को बड़ी राहत दे दी है. बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों (BSNL Users) की सहूलियत के लिए सस्ता रीचार्ज प्लान (BSNL Affordable Recharge Plan) लॉन्च कर दिया है. बीएसएनएल की लिस्ट में पहले ही कई सारे किफायती प्लान्स मौजूद थे लेकिन अब आपके पास फ्री कॉलिंग और डेटा (BSNL Free Calling and Data Plan) वाला नया प्लान (BSNL New Plan) का ऑप्शन मौजूद है.

बीएसएनएल का नया प्लान कितने रुपये का है?

बीएसएनएल का सिम अगर आपके भी स्मार्टफोन में है, तो अब आपको 628 रुपये का प्लान भी मिलने वाला है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसके जरिये सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लॉन्ग टर्म यूजर्स काे साधने की कोशिश की है. बीएसएनएल अपने यूजर्स को फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ-साथ फ्री म्यूजिक जैसी कई सारी सुविधाएं ऑफर कर रहा है.

BSNL का 628 रुपये का प्लान क्या फायदे ऑफर करता है?

BSNL अपने प्लान्स में यूजर्स को सस्ते दाम में ढेर सारे बेनिफिट्स ऑफर करता है. 628 रुपये के प्लान में भी कुछ ऐसी ही बात है. बीएसएनएल के 628 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है. यह रीचार्ज प्लान यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी फायदा देता है. प्लान में कंपनी ग्राहकों को 4G डेटा भी ऑफर करती है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB तक हाई स्पीड डेटा मिलता है. इस तरह, पूरी वैलिडिटी के दौरान प्लान में 84 दिन के लिए कुल 252GB डेटा ऑफर किया जाता है. इसके साथ ही, इसमें Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon, Astrocell, Lystn Podcast, Zing Music, Wow Entertainment और BSNL Tunes का फ्री सब्सक्रिप्शन बेनिफिट भी ऑफर किया जाता है.

सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >