BSNL 84 दिन वाले सस्ते प्लान में दे रहा एक्स्ट्रा डेटा, यूजर्स की मौज

BSNL अपने 84 दिनों वाले सबसे सस्ते प्लान में यूजर्स को एक्स्ट्रा 3GB डेटा फ्री में दे रहा है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा जैसे आकर्षक बेनिफिट्स भी दिये जा रहे हैं.

BSNL ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक और खुशखबरी दी है. कंपनी ने एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान (Prepaid Recharge Plan) में अतिरिक्त डेटा देने का ऐलान किया है. बीएसएनएल का यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. आइए जानते हैं इस ऑफर की डीटेल्स-

बीएसएनएल एक्स्ट्रा डेटा ऑफर

बीएसएनएल ने अपने 84 दिन वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अतिरिक्त डेटा देने का फैसला किया है. कंपनी के 599 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और कई अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं.

बीएसएनएल का यह ऑफर केवल BSNL के सेल्फ केयर ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपने नंबर को रीचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, इस सस्ते प्लान में Zing, PRBT, Astrotell और GameOnService जैसी वैल्यू ऐडेड सर्विसेज का भी लाभ मिलेगा.

Bsnl extra data offer / x

बीएसएनएल का नया कलेवर

बीएसएनएल ने हाल के महीनों में कई बेहतरीन ऑफर्स पेश किये हैं और कंपनी ने हाल ही में 7 नयी सेवाओं को लॉन्च करने के साथ अपने दो दशक पुराने लोगो और स्लोगन को भी अपडेट किया है. BSNL के आला अधिकारियों ने यह भी कहा कि कंपनी के आने वाले प्लान्स महंगे नहीं होंगे और वो अपने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपने प्लैटफॉर्म की ओर आकर्षित किया जा सके.

BSNL बिना सिम और नेटवर्क के देगा कॉलिंग की सुविधा, जानिए क्या है D2D टेक्नोलॉजी

BSNL ने बदल दिया अपना रंग-रूप और पहचान, ‘कनेक्टिंग इंडिया’ नहीं, ‘कनेक्टिंग भारत’ है नया स्लोगन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >