BSNL का धाकड़ प्लान! 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1GB डेटा, कीमत मात्र इतनी

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए ₹345 का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो 60 दिनों की सेवा वैधता के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा और 100 SMS की सुविधा भी शामिल है.

BSNL Recharge Plan: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), अपने ग्राहकों को ₹345 का प्रीपेड प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध करा रही है. यह प्लान देश के सबसे किफायती 60 दिनों की सेवा वैधता वाले प्लानों में से एक है. हालांकि BSNL ने अभी तक पूरे देश में 4G सेवा शुरू नहीं की है, लेकिन कंपनी तेजी से इसका विस्तार कर रही है. ₹345 वाला यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कम कीमत पर अपना सिम सक्रिय रखना चाहते हैं और रोजाना थोड़ा बहुत डेटा भी इस्तेमाल करते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या फायदे देखने को मिलते हैं.

BSNL का ₹345 वाला प्लान

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए मीडियम-टर्म प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं. पहला प्लान 345 रुपये का है, जो 60 दिनों की सर्विस वैधता के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1GB डेली डेटा दिया जाता है.

वहीं, अगर यूजर्स को ज्यादा डेटा की जरूरत है तो वे 347 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 2 रुपये ज्यादा है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है, लेकिन इसमें 2GB डेली डेटा दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े: “49 रुपये दो, करोड़पति बना दूंगा”: Dream11 के नाम पर साइबर ठगी, आप रहें सावधान

हालांकि, 347 रुपये वाले प्लान की वैधता 54 दिनों की है, जो कि 345 रुपये वाले प्लान की तुलना में थोड़ी कम है. बावजूद इसके, दोनों प्लान्स को मीडियम-टर्म वैलिडिटी कैटेगरी में रखा जा सकता है और यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं, जिन्हें सस्ती दरों पर डेटा और कॉलिंग की जरूरत होती है.

BSNL 5G अब दूर नहीं 

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देशभर में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए 4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है. कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक लगभग 75,000 साइट्स को ‘ऑन एयर’ कर दिया गया है, जबकि 80,000 से अधिक साइट्स की तैनाती हो चुकी है. बीएसएनएल का लक्ष्य है कि जून 2025 तक 1 लाख 4G साइट्स का रोलआउट पूरा कर लिया जाए. इसके बाद कंपनी 5G सेवाओं की ओर कदम बढ़ाने की योजना बना रही है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >