BSNL के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने बढ़ा दी इस धाकड़ प्लान की वैलिडिटी

BSNL ने अपने पॉपुलर प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों तक बढ़ा दी है. पहले इस प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, अब 215 दिन की वैलिडिटी मिलेगी.

BSNL Recharge Plan: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने होली के मौके पर अपने यूजर्स के लिए बड़ी सौगात दी है. अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के मामले में वह सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर देती है.

ग्राहकों को बड़ा तोहफा

बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान्स हैं. कंपनी समय-समय पर अपने प्लान्स को अपडेट भी करती है. ऐसे में अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, बीएसएनएल ने अपने एक धाकड़ प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है.

BSNL ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, घटा दी सस्ते रीचार्ज की वैलिडिटी

999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ी

BSNL की ओर से अब 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया गया है. अगर आप एक बीएसएनएल के यूजर हैं और लंबी वैलिडिटी वाला काई रीचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए किफायती साबित हो सकता है.

Bsnl recharge validity extended

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी

BSNL ने 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 15 दिनों की वैलिडिटी बढ़ा दी है. पहले इस प्लान में ग्राहकों को 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, इसकी जगह अब ग्राहकों को 215 दिन की वैलिडिटी मिलेगी.

JIO के इन सस्ते प्लान का कमाल, VI…BSNL और Airtel हो गए बेहाल!

सात महीने के लिए रीचार्ज की टेंशन से फ्री

बीएसएनएल यूजर्स अगर बार – बार के रीचार्ज के झमेले से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह प्लान बढ़िया साबित हो सकता है. इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान से आप एक ही बार में लगभग सात महीने के लिए रीचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 60 दिनों की मुफ्त पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) मिलती है. हालांकि, 999 रुपये वाले प्लान में कोई डेटा या एसएमएस लाभ नहीं दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >