BSNL का गजब का प्लान, 30 दिन, अनलिमिटेड कॉल, डेली 3GB डेटा, कीमत सुन तुरंत करा लेंगे नंबर पोर्ट!

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए ऐसा सस्ता प्लान लेकर आया है. जिसमें यूजर्स को फायदा ही फायदा मिलेगा. किफायती दाम में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 3GB डेटा का फायदा कंपनी दे रही है.

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए नए-नए सस्ते प्लान लॉन्च कर रही है. ये प्लान न सिर्फ सस्ते और किफायती होते हैं बल्कि इनमें बेनेफिट्स भी कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है. अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक और सस्ता मंथली प्लान निकाल दिया है. BSNL का ये मंथली प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों के मंथली प्लान से अलग है. प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां जहां मंथली प्लान में 28 दिनों की ही वैलिडिटी देती है, वहीं BSNL अपने मंथली प्लान में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. चलिए जानते हैं BSNL के इस नए प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 रुपये के डेली खर्च में BSNL दे रहा 13 महीनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड डेटा भी

BSNL का 30 दिनों का प्लान

BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ते में 30 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 299 रुपये है. जिसमें यूजर्स को पूरे 30 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना के 100 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं, यूजर्स डेली 3GB डेटा का फायदा भी उठा पाएंगे. ऐसे में रोजाना के हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को डेली के 10 रुपये से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलेगा.

JIO-Airtel का मंथली प्लान | JIO-Airtel Monthly Plans

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां JIO-Airtel के मंथली प्लान कि बात करें तो दोनों ही कंपनी 299 रुपये वाले मंथली प्लान में यूजर्स को सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और रोजाना बस 1.5GB डेटा का फायदा मिलता है. ऐसे में देखा जाए तो BSNL काये 30 दिनों वाला प्लान सबसे बढ़िया और किफायती है.

यह भी पढ़ें: BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा, कीमत बस इतनी….

यह भी पढ़ें: BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

यह भी पढ़ें: सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >