BSNL Profit: 17 साल बाद बदली बीएसएनएल की सूरत, फायदे में आ गई कंपनी

BSNL Profit: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो 2007 के बाद पहली बार कंपनी की लाभप्रदता में वापसी को दर्शाता है.

BSNL Profit: भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने शुक्रवार, 14 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजे जारी किए. कंपनी ने इस तिमाही में ₹262 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिससे BSNL करीब 17 साल बाद मुनाफे में लौट आई है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने दिसंबर तिमाही में मुनाफा दर्ज किया, जो 2007 के बाद पहली बार हुआ है, जब उसने पिछली बार कोई तिमाही लाभ दर्ज किया था.

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल के तिमाही प्रदर्शन को “महत्वपूर्ण मोड़” करार दिया है. उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनी ने अपनी सेवाओं के विस्तार और उपभोक्ता आधार बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है. सिंधिया के मुताबिक, बीएसएनएल ने कई क्षेत्रों में सुधार किया है, जिसमें मोबाइल सेवा, एफटीटीएच और लीज्ड लाइन सेवाओं में लगभग 14-18 % की वृद्धि दर्ज की गई है.

BSNL Profit: 17 साल बाद हुआ कंपनी का मुनाफा

बीएसएनएल (BSNL) की ग्राहक संख्या दिसंबर में बढ़कर 9 करोड़ हो गई, जो जून में 8.4 करोड़ थी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की उपलब्धि पर कहा, “आज बीएसएनएल और भारत के टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है… बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17 साल बाद पहली बार तिमाही मुनाफा दर्ज किया है. इससे पहले आखिरी बार 2007 में बीएसएनएल ने तिमाही लाभ अर्जित किया था.”

BSNL Profit: फायदे में कैसे आयी कंपनी

बीएसएनएल की मोबिलिटी सेवाओं की आय में 15% की वृद्धि हुई, फाइबर-टू-द-होम (FTTH) सेवाओं की आय में 18% का इजाफा हुआ, जबकि लीज़्ड लाइन सेवाओं की आय में 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी ने वित्तीय लागतों और कुल व्यय में कमी की, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में घाटे में 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई. इसके साथ ही, इसकी EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अमोर्टाइजेशन से पूर्व आय) पिछले चार वर्षों में दोगुनी होकर FY24 में 2,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. तिमाही रिपोर्ट में बीएसएनएल की “नवाचार, नेटवर्क विस्तार, लागत प्रबंधन और ग्राहक-केंद्रित सेवा सुधारों” पर विशेष फोकस की बात कही गई है. सिंधिया ने आगे जानकारी देते हुआ कहा की “कंपनी अब देश भर में 4G नेटवर्क विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है. 1,00,000 नियोजित टावरों में से 75,000 स्थापित किए जा चुके हैं, और जून तक करीब 60,000 टावर पूरी तरह से क्रियाशील हो गए हैं.”

यह भी पढ़ें: जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सिम को एक्टिव रखने वाले सबसे सस्ते रीचार्ज ऑप्शंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >