400 रुपये में 400GB डेटा, BSNL की फ्लैश सेल खत्म होने से पहले अभी लपक लें यह डील

BSNL की फ्लैश सेल शुरू हो गई है. इस सेल में यूजर्स को 400 रुपये में 400GB डेटा मिल रहा है. यह ऑफर बीएसएनएल द्वारा देशभर में 90,000 4G टावर एक्टिव करने की तैयारी के बीच ग्राहकों के लिए पेश किया गया है. इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए ग्राहक बीएसएनएल की वेबसाइट या सेल्फ-केयर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

BSNL ने आधिकारिक तौर पर एक अपने नई फ्लैश सेल की घोषणा कर दी है. इस सेल में यूजर्स को हाई-स्पीड 4G डेटा पर भारी छूट मिल रही है. सरकारी स्वामित्व वाली इस टेलीकॉम कंपनी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से शेयर की साथ ही 90,000 4G टावरों का महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने का जश्न भी मनाया. अपने विस्तार योजना के तहत BSNL का लक्ष्य है कि वह 2025 के मध्य तक 1 लाख 4G टावर इंस्टॉल कर लेगी. आइये जानते हैं इस सेल में क्या क्या देखने को मिल रहा है.

BSNL की फ्लैश सेल

BSNL ने अपने एक्स (X) अकाउंट के जरिए इस सेल की जानकारी दी है. पोस्ट के अनुसार यह सेल 28 जून से शुरू हो चुकी है और 1 जुलाई तक चलेगी. इस सीमित समय के ऑफर के तहत BSNL यूजर्स केवल 400 रुपये में 400GB डेटा यानी मात्र 1 रुपये प्रति GB की दर से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इस रिचार्ज ऑफर की वैलिडिटी 40 दिनों तक ही होगी. इच्छुक ग्राहक इस शानदार रिचार्ज प्लान को BSNL की वेबसाइट या BSNL सेल्फ-केयर ऐप के माध्यम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL के इन 6 धमाकेदार प्लान्स में मिलेंगे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹200 से भी कम

BSNL 5G की हुई शुरुवात

यूजर्स को बढ़िया फैसिलिटी देने के लिए BSNL 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है. इसके तहत नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे. इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में हैदराबाद में अपनी 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवा की शुरुआत की है और अब इसे बेंगलुरु सहित दक्षिण भारत के कई शहरों में लॉन्च करने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: BSNL Q-5G के सस्ते प्लान्स देख निजी कंपनियों की हुई बोलती बंद, रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >