BSNL ने उड़ा दी JIO-Airtel की नींद, सिर्फ 6 रुपये के डेली खर्च पर दे रहा कई सारे बेनेफिट्स

BSNL Best Recharge Plan: अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब सिर्फ डेली के 6 रुपये खर्च पर आपको मिलेंगे कई सारे बेनेफिट्स. अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा. साथ ही अनलिमिटेड डेटा भी.

BSNL Best Recharge plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में साल भर के रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. ऐसे में एक बार फिर कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लॉन्च कर दिया है. इस नए ऑफर के तहत यूजर्स को एक रिचार्ज प्लान में लंबी वैलिडिटी कंपनी कि ओर से दी जा रही है. जिससे यूजर्स को सालभर के लिए रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

यह भी पढ़ें: अब 380 दिनों तक चलेगा BSNL का ये प्लान, मिलेगा 600GB डेटा, कीमत बस इतनी…

BSNL का 380 दिनों वाला ऑफर प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने मदर्स डे के मौके पर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक ऑफर लॉन्च किया था. जिसके तहत कंपनी ने अपने 1,999 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. इस प्लान की वैलिडिटी में कंपनी ने 20 दिनों का इजाफा कर दिया है. दरअसल, BSNL ने अपने 1,999 रुपये के सालाना रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को 365 दिनों से बढ़ाकर 380 दिनों के लिए कर दिया है.

क्या-क्या मिलेंगे बेनेफिट्स

कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर

SMS: डेली के 100 फ्री SMS की सुविधा

डेटा: पूरे 380 दिनों के लिए 600GB डेटा. यानी कि हर दिन के हिसाब से लगभग 1.5GB डेटा.

कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा?

BSNL के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को कंपनी के ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. या फिर बीएसएनएल के मोबाइल एप से भी यूजर्स इस रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे ये ऑफर सिर्फ 144 मई तक ही सीमित है.

यह भी पढ़ें: डेली के 10 रुपये खर्च पर मिलेगा हर रोज 3GB डेटा का फायदा, मिलेगी 30 दिनों की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >