BSNL के इस प्लान ने बढ़ा दी जियो-एयरटेल की टेंशन, ₹200 से कम में 35 दिन की वैलिडिटी

BSNL का ₹197 वाला प्रीपेड प्लान 35 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इसमें यूजर्स को 300 मिनट कॉलिंग, 5GB डेटा और 100 SMS का फायदा मिलता है. यह पैक उन ग्राहकों के लिए आदर्श है, जो कम कीमत में बेसिक टेलीकॉम सर्विसेज का इस्तेमाल करना चाहते हैं.

BSNL के पोर्टफोलियो में ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्रीपेड पैक पेश है जो लंबी वैधता और कम कीमत, दोनों का फायदा देता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं. बीएसएनएल के इस बजट प्लान ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

कीमत और वैधता
BSNL का यह प्लान सिर्फ ₹197 में उपलब्ध है. इसमें यूजर्स को 35 दिनों की वैधता मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे महीने से भी ज्यादा समय तक सेवा का लाभ लिया जा सकता है.

कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स
इस पैक में यूजर्स को 300 मिनट कॉलिंग की सुविधा दी गई है. साथ ही इसमें 5GB डेटा भी मिलता है. यह डेटा सामान्य इंटरनेट उपयोग जैसे सोशल मीडिया, चैटिंग और हल्की ब्राउजिंग के लिए पर्याप्त है.

SMS सुविधा
BSNL ने इस पैक में यूजर्स को 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया है. यानी यह पैक कॉलिंग, डेटा और मैसेजिंग, तीनों जरूरतों को पूरा करता है.

किसके लिए है यह प्लान?
यह पैक उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो कम बजट में बेसिक टेलीकॉम सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं. खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह प्लान बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 365 दिनों तक 3GB डेली डेटा, रोजाना खर्च 8 रुपये से कम

यह भी पढ़ें: 1,551 रुपये में सालभर हर दिन 2GB डेटा, BSNL के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >