Jio-Airtel को धूल चटाने आया BSNL, पेश कर दिया 336 दिनों का सबसे सस्ता प्लान

BSNL प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए पूरी से तैयार है. अपना यूजर्स बेस बढ़ाने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया सस्ता प्लान पेश कर दिया है. जिसमें यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडीटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS का फायदा मिलने वाला है. इस प्लान की कीमत भी कंपनी ने कम रखी है.

अगर आप सस्ता रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो फिर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आपके लिए लाई है एक नया प्लान. जिसकी कीमत भी कम है और वैलिडीटी भी लंबी. दरअसल, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL आए दिन एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर लेकर आ रहा है. 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर के बाद अब कंपनी कम कीमत पर 11 महीनों वाला प्लान ले आई है. ऐसे में अगर आप BSNL यूजर हैं, तो फिर ये प्लान आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा.

BSNL का नया 1499 रुपये वाला प्लान

अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए BSNL ने अपने नए प्लान की जानकारी दी है. इस पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्ट यूजर्स के लिए एक स्मार्ट रिचार्ज प्लान है. जिसमें 336 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी. यानी 11 महीने रिचार्ज की टेंशन से यूजर्स को छुटकारा मिल जाएगा. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. जिससे यूजर्स जितना चाहे जहां और जिस नेटवर्क पर भी चाहे अनलिमिटेड बात कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS के साथ टोटल 24GB डेटा भी मिलेगा. वहीं, कीमत कि बात करें तो इस प्लान की कीमत सिर्फ 1499 रुपये है.

किसके लिए है बेस्ट?

BSNL का ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग से मतलब है डेटा से नहीं. यानी कि अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं है तो फिर आप इस प्लान को ले सकते हैं. हालांकि, बार-बार रिचार्ज से छुटकारा पाने के लिए BSNL का ये प्लान वाकई कमाल का है. ऐसे में अगर आप को डेटा की जरूरत नहीं है या फिर आपके घर में वाई-फ़ाई है तो फिर आप अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए इस प्लान को ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: साढ़े तीन पैसे में डे���ी 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio-Airtel की टेंशन बढ़ा रहा BSNL

यह भी पढ़ें: BSNL Plan: IF-TV से लेकर VPN तक, नये प्लान से निजी कंपनियों के छक्के छुड़ाएगी बीएसएनएल

यह भी पढ़ें: बीएसएनएल को सरकार की दो टूक: सेवा सुधारो, टावर बिजली दुरुस्त करो

यह भी पढ़ें: ₹1 में 30 दिन 2GB डेली डेटा, BSNL का यह प्लान Jio-Airtel को बर्बाद कर देगा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >