Jio को पीछे छोड़ Airtel ने हासिल की यह खास उपलब्धि, सरहद की निगहबानी में सेना को होगी सहूलियत

इसके साथ ही एयरटेल समुद्र तल से 16,700 फुट ऊपर सेवाएं देने वाली एकमात्र निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है.

Airtel 4G in Galwan Daulat Beg Oldie: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने लद्दाख के सीमावर्ती शहर गलवान और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में अपना 4जी नेटवर्क शुरू किया है. कंपनी की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई है.

भारती एयरटेल कंपनी की ओर से दी गई इस जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही एयरटेल समुद्र तल से 16,700 फुट ऊपर सेवाएं देने वाली एकमात्र निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है.

एयरटेल ने मिलाया भारतीय सेना के साथ हाथ

एयरटेल टेलीकॉम कंपनी ने कहा, भारती एयरटेल ने सीमावर्ती शहर गलवान और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में अपना नेटवर्क शुरू करने के लिए भारतीय सेना के साथ हाथ मिलाया है. डीबीओ सीमावर्ती शहर की सबसे उत्तरी सैन्य चौकी है.

एयरटेल ने कारगिल, सियाचिन, गलवान, डीबीओ और चांगथांग क्षेत्रों में 17 मोबाइल टावर लगाये हैं, जिससे लद्दाख के दूरदराज के गांवों तक कनेक्टिविटी बढ़ गई है.

भारत-चीन सीमा की निगहबानी में काम आयेगा एयरटेल का नेटवर्क

पीटीआई भाषा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी की ओर से जारी किये गए बयान के अनुसार, एयरटेल ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए लेह सिग्नलर्स के साथ मिलकर काम किया.

बताते चलें कि गलवान और डीबीओ, दोनों लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर काराकोरम रेंज के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित हैं.

BSNL – Jio – Airtel – Vi यूजर्स स्पैम कॉल्स को कहें Good Bye, आ गया आपके काम का अपडेट

Jio , Airtel , VI , BSNL के 1.7 करोड़ SIM Card बंद, भारत सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >