BGMI 4.4 Update रोलआउट, नए फीचर्स से बढ़ेगा गेम का मजा, ऐसे करें डाउनलोड

BGMI का लेटेस्ट वर्जन कंपनी ने रोलआउट कर दिया है. ऐसे में अगर आपको आपके डिवाइस में अपडेट नहीं दिख रहा, तो जल्द ही आपके डिवाइस पर भी BGMI 4.4 अपडेट उपलब्ध हो जाएगा. जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड.

KRAFTON इंडिया ने आखिरकार Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है. BGMI का नया 4.4 अपडेट Android और iOS यूजर्स के लिए जारी हो गया है. कंपनी इस अपडेट को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है, ताकि एक साथ लाखों डाउनलोड होने पर सर्वर पर ज्यादा दबाव न पड़े. ऐसे में Android यूजर्स Google Play Store से लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि iPhone और iPad यूजर्स App Store के जरिए नया वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं. वहीं APK फाइल के जरिए अपडेट करने वाले प्लेयर्स के लिए ऑफिशियल BGMI वेबसाइट पर APK डाउनलोड फाइल दोपहर 12:30 बजे तक उपलब्ध होगी.

Android यूजर्स ऐसे डाउनलोड करें BGMI 4.4 अपडेट

BGMI का नया 4.4 अपडेट डाउनलोड करना बेहद आसान है. अपडेट शुरू करने से पहले यह कन्फर्म कर लें कि आपके फोन में स्टोरेज खाली हो और डिवाइस Wi-Fi से कनेक्ट हो. अपडेट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store खोलें.
  • अब ऊपर राइट साइड दिखाई दे रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • इसके बाद Manage apps & device ऑप्शन में जाएं.
  • यहां BGMI को खोजें और Update बटन पर क्लिक करें.
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम अपने आप अपडेट हो जाएगा.

iPhone में ऐसे डाउनलोड करें BGMI 4.4 अपडेट

  • अपने iPhone या iPad में App Store खोलें.
  • BGMI सर्च करें.
  • अब Update या Install के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • डाउनलोड पूरा होते ही गेम अपने आप अपडेट हो जाएगा.
  • इसके बाद प्लेयर्स नए Hero’s Crown मोड और दूसरे शानदार फीचर्स के साथ BGMI 4.4 अपडेट का मजा ले सकेंगे.

BGMI 4.4 अपडेट में आया नया Hero’s Crown मोड

Battlegrounds Mobile India के 4.4 अपडेट में नया Hero’s Crown थीम मोड जोड़ा गया है, जिसने गेम की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है. इस अपडेट के बाद बैटलफील्ड अब प्राचीन साम्राज्य और रहस्यमयी मंदिरों वाली दुनिया जैसा नजर आएगा.

Erangel मैप को मिला नया लुक

नए अपडेट में Erangel मैप की कई जगहों को शानदार तरीके से रीडिजाइन किया गया है. Ruins और Ferry Pier जैसे लोकेशन्स को अब बड़े मार्बल मंदिरों और प्राचीन स्ट्रक्चर्स के साथ नया रूप दिया गया है. इसके अलावा गेम में Crown’s Abode नाम का नया Floating Island भी जोड़ा गया है, जो एक हाई-रिस्क हॉट ड्रॉप लोकेशन होगी. यहां उतरने वाले प्लेयर्स को एक्स्ट्रा Recall Chance मिलेगा, जिससे टीम के एलिमिनेट होने के बाद भी मैच में वापसी करने का मौका बढ़ जाएगा. इसलिए यह जगह हाई-लूट और हाई-एक्शन पसंद करने वाले प्लेयर्स के लिए खास बनने वाली है.

Sun Chariots और दमदार Boss Fights

BGMI 4.4 अपडेट में प्लेयर्स अब Sun Chariots का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसकी मदद से प्लेयर्स तेज रफ्तार मूवमेंट कर सकेंगे और मैप में मौजूद खास बॉस फाइट्स में हिस्सा ले पाएंगे. खास बात यह है कि बॉस को हराने पर रेयर और हाई-टियर लूट मिलेगी, जिससे प्लेयर्स को मैच में बड़ा फायदा मिल सकता है.

मिलेंगे नए कॉम्बैट चैलेंज

BGMI 4.4 अपडेट में Spartan’s Trial, Icarus’ Trial और Achilles’ Trial जैसे नए कॉम्बैट चैलेंज भी जोड़े गए हैं. इन मिशन्स को पूरा करने पर प्लेयर्स को कुछ समय के लिए खास पावर्स और बफ्स मिलेंगे, जैसे फास्ट मूवमेंट, डिफेंस शील्ड, उड़ने की क्षमता और अटैक बूस्ट.

एनवायरमेंट डिटेल्स में भी बड़े अपग्रेडस

Krafton ने गेम के विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाइटिंग इफेक्ट्स, मैप टेक्सचर और एनवायरमेंट डिटेल्स में भी बड़े सुधार किए हैं. इसके साथ ही अपडेट में नए थीम्ड रिवॉर्ड्स, कलेक्टिबल आइटम्स और बेहतर गेम परफॉर्मेंस के लिए कई ऑप्टिमाइजेशन भी शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >