Beware Of WhatsApp Scam: एक मैसेज बन गया आफत, लुट गए 4 करोड़

Beware Of WhatsApp Scam: केरल में एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, जिसकी शुरुआत एक व्हॉट्सऐप मैसेज से हुई थी.

Beware Of WhatsApp Scam: पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप पर इन दिनों धोखाधड़ी के मामले भी बहुत सामने आने लगे हैं. केरल में एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, जिसकी शुरुआत एक व्हॉट्सऐप मैसेज से हुई थी. इस धोखाधड़ी की प्रक्रिया लगभग 2.5 महीने तक चली, जिसमें उसने 4 करोड़ रुपये गंवाए.

शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच

यह धोखाधड़ी एक प्रसिद्ध वित्तीय कंपनी के नाम पर भेजे गए मैसेज से शुरू हुई, जिसमें उच्च रिटर्न का वादा किया गया था. धोखेबाजों ने पीड़ित को एक ऐप के जरिये शेयर ट्रेडिंग कर के भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया. इसके बाद, उन्होंने पीड़ित से Br-Block Pro ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा, जिस पर उसने कई बार पैसे ट्रांसफर किये.

जब हुआ ठगे जाने का एहसास

व्हॉट्सऐप पर लुभावने ऑफर देखकर यूजर का मन मचल गया. निवेश के लिए लगातार भुगतान करने के बाद, पीड़ित ने पाया कि वह अपने पैसे वापस नहीं निकाल पा रहा है. इसके बाद, उसे यह एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो चुका है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

आप न करें ऐसी गलती

इस प्रकार के स्कैम से बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. पहला यह कि कभी भी अनजान स्रोत से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. दूसरा- अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें और तीसरा- अत्यधिक रिटर्न वाले ऑफर्स की सही तरीके से जांच करें. अपनी वित्तीय जानकारी किसी के साथ शेयर न करें और निवेश करते समय सतर्क रहें.

Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, जानें नयी तारीख

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >