अगर आप 50,000 रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई बढ़िया ऑपशंस मौजूद हैं. इस प्राइस रेंज में अब ऐसे फोन मिल रहे हैं, जो कैमरा, गेमिंग, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं. हालांकि, हर फोन की अपनी अलग खासियत है. कोई कैमरे के लिए बेहतरीन है, तो कोई गेमिंग या लंबी बैटरी लाइफ के लिए. आइए जानते हैं 50 हजार रुपये से कम की कीमत में मिलने वाले 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में, जो अपनी-अपनी कैटेगरी में सबसे दमदार माने जाते हैं.
हर मामले में दमदार है Motorola Edge 70 Pro+
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो हर मामले में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस दे, तो Motorola Edge 70 Pro+ एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में बढ़िया परफॉर्म करता है. फोन में 6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है. साथ ही इसका लगभग स्टॉक एंड्रॉयड जैसा साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस इसे और बेहतर बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत 47,999 रुपये है.
लंबे समय तक अपडेट पाने वालों के लिए Samsung Galaxy A37 है बेस्ट
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं, जो कई साल तक नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ चलता रहे, तो Samsung Galaxy A37 आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है. Samsung इस फोन के साथ 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें One UI 8.5, Galaxy AI फीचर्स, 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है.
कैमरा लवर्स के लिए परफेक्ट है Realme 16 Pro+
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो अपनी लिस्ट में Realme 16 Pro+ को शामिल कर सकते हैं. फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. यह अलग-अलग लाइटिंग में शानदार फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस देता है. इसके अलावा इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6.8 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है.
लंबी बैटरी लाइफ वालों के लिए OPPO Reno 16c
अगर आपकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी बैटरी बैकअप है, तो OPPO Reno 16c आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है, जो बेहतरीन बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ पूरे दिन आराम से चलती है. फोन 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और करीब एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. इसके अलावा इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, Dimensity 7300 प्रोसेसर और IP69K रेटिंग भी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है.
गेमर्स के लिए POCO X8 Pro Max दमदार ऑप्शन
अगर आप गेमर हैं, तो POCO X8 Pro Max इस बजट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जा सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 9500s फ्लैगशिप प्रोसेसर, LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.0 स्टोरेज और शानदार कूलिंग सिस्टम दिया गया है. फोन हाई फ्रेम रेट गेमिंग को आसानी से संभाल लेता है. इसके अलावा इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP डुअल रियर कैमरा मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: जेब में आसानी से फिट होंगे ये 3 फ्लैगशिप फोन, परफॉर्मेंस में बड़े स्मार्टफोन्स को देंगे टक्कर
