Airtel का सुपरहिट प्लान- 28 या 30 नहीं, पूरे 35 दिन की मिलेगी वैलिडिटी, जानिए कितनी है कीमत

Airtel Superhit Plan : एयरटेल के पास अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के प्लान्स हैं. कंपनी अपने ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी ऑफर करती है. हम आपको एयरटेल के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

Airtel Superhit Plan: एयरटेल के पाेर्टफोलियो में एक ऐसा बेहतरीन रीचार्ज प्लान है, जो आपको दूसरे पैक्स से ज्यादा वैलिडिटी देता है. हम बात कर रहे हैं एयरटेल के 35 दिन की वैलिडिटी के साथ आनेवाले प्लान के बारे में. इस प्लान प्रीपेड रीचार्ज प्लान में हम आपको डीटेल से बताएंगे कि इसमें यूजर्स को क्या फायदे मिलते हैं और यह किन एयरटेल यूजर्स के लिए सबसे मुफीद बेस्ट है.

Airtel के 35 दिन की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान में क्या मिलता है?

एयरटेल का यह रीचार्ज प्लान पहले 289 रुपये में आता था. टेलीकॉम कंपनी ने बाद में इसकी कीमत को बढ़ाकर 329 रुपये कर दिया. अब यह प्लान 329 रुपये की कीमत में आपको कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे आप Airtel Thanks App पर भी सर्च कर सकते हैं. इस प्लान में पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

एयरटेल के 329 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का लाभ मिलता है. इसके साथ ही साथ, यह रीचार्ज प्लान आपको केवल 4GB डेटा प्रदान कर रहा है. इसके अलावा, इस रीचार्ज प्लान के साथ एयरटेल अपने ग्राहकों को Apollo 24/7 सर्कल का लाभ दे रही है.

Airtel का यह किफायती प्लान देता है 1 साल तक रीचार्ज की टेंशन से छुटकारा, भर-भर के मिलेंगे बेनिफिट्स

Airtel का 35 दिन की वैलिडिटी वाला रीचार्ज प्लान किनके लिए?

Airtel के इस रीचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को Free Hellotunes का ऐक्सेस भी मिलता है. आप अगर एक एयरटेल यूजर हैं, तो इस प्लान के साथ आपको Wynk Music का भी लाभ फ्री में मिल जाता है. Airtel का यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें केवल और केवल लंबे समय के लिए कॉलिंग की सुविधा चाहिए होती है और जिन्हें डेटा की जरूरत कम होती है. अगर आप भी ऐसे यूजर हैं, जो लंबे समय तक अपने सिम को एक्टिव रखने के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और थोड़ा सा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप यह रीचार्ज प्लान खरीद सकते हैं.

Jio vs Airtel Cheapest Annual Plan: सालभर के रीचार्ज से छुट्टी देनेवाला सबसे सस्ता एन्युअल प्लान किसका?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >