5000 रुपये से कम में घर ले आएं ऑल-इन-वन प्रिंटर, फटाफट मिलेंगे प्रो क्वालिटी प्रिंट

अगर आप लंबे समय से प्रिंटर खरीदने के लिए सही ऑफर का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर आज आपके पास आखिरी मौका है. Amazon पर चल रही रिपब्लिक डे सेल आज खत्म हो रही है. सेल के लास्ट डे में प्रिंटर पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. चलिए जानते हैं इस आखिरी दिन की सेल में कौन-से प्रिंटर सबसे ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं.

Best Printers Under Rs 5000: आज के डिजिटल दौर में भले ही ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया हो, लेकिन एक अच्छा प्रिंटर आज भी घर और ऑफिस की जरूरत बना हुआ है। कभी बच्चों की पढ़ाई के लिए नोट्स प्रिंट करने हों, कभी ऑफिस डॉक्युमेंट्स, या फिर कोई जरूरी फॉर्म प्रिंटर हर जगह काम आता है. ऐसे में अगर कम कीमत में बढ़िया फीचर्स वाला प्रिंटर मिल जाए, तो इससे बेहतर मौका और क्या हो सकता है? Amazon Great Republic Day Sale के लास्ट डे में Canon और HP के प्रिंटर सस्ते में मिल रहे हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपके लिए परफेक्ट डील साबित हो सकते हैं.

Canon PIXMA E477

कम बजट में बेसिक प्रिंटिंग से ज्यादा की जरूरत है, तो Canon PIXMA E477 एक अच्छा ऑप्शन है. प्रिंट, स्कैन और कॉपी जैसे फीचर्स एक कॉम्पैक्ट बॉडी में मिलते हैं. साथ ही इसे आप WiFi के जरिए अपने फोन और लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. अमेजन सेल में इस प्रोडक्ट की कीमत 4,399 रुपये है.

Canon pixma e477 की कीमत

Canon PIXMA MG3070S

Canon PIXMA MG3070S ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी आसानी से करता है. इसमें WiFi फीचर दिया गया है, जिससे बिना केबल के भी आप अपना काम कर सकते हैं. नॉर्मल डॉक्यूमेंट और फोटो प्रिंटिंग के लिए यह प्रिंटर अच्छा ऑप्शन है. अमेजन के सेल में यह प्रोडक्ट 4,549 रुपये में लिस्टेड है.

Canon pixma mg3070s की कीमत

HP DeskJet Ink Advantage 2338

HP DeskJet इंक एडवांटेज 2338 भी ऑल-इन-वन प्रिंटर है, जो नॉर्मल असाइनमेंट प्रिंट, डॉक्यूमेंट स्कैन और बिना किसी मुश्किल के फॉर्म कॉपी करने जैसे काम कर सकता है. यह फास्ट प्रिंटिंग ऑफर करता है. कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए USB केबल मिलेगा. अमेजन सेल में इसकी कीमत 4,599 रुपये है.

Hp deskjet ink advantage की कीमत

यह भी पढ़ें: Republic Day Sale में घर लाएं थिएटर वाला साउंड, ये डील्स जीत लेंगे दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >