आजकल लगभग सभी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन की मजबूती दिखाने के लिए IP रेटिंग का जिक्र करती हैं. यह रेटिंग बताती है कि फोन धूल और पानी से कितनी अच्छी प्रोटेक्शन देता है. जितनी बेहतर IP रेटिंग होगी, उतना ही ज्यादा आपका फोन पानी और धूल का सामना कर पाएगा. फिलहाल IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन सबसे बेहतरीन सेफ्टी देने वाले हैं. अगर आप भी ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो पानी और धूल से बेहतर सेफ्टी दे, तो हम आपके लिए भारत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
OnePlus 15
- ड्यूरेबिलिटी: यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है.
- डिस्प्ले: इसमें 6.78 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.
- प्रोसेसर: फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट दिया गया है.
- रैम और स्टोरेज: इसमें 16GB तक LPDDR5X Ultra+ रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
- रियर कैमरा: फोन के पीछे 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
Oppo F33 Pro 5G
- ड्यूरेबिलिटी: यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है.
- डिस्प्ले: इसमें 6.57 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
- प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max (6nm) चिपसेट दिया गया है.
- रैम और स्टोरेज: इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है.
- रियर कैमरा: फोन के पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है.
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
OnePlus Nord 6
- ड्यूरेबिलिटी: फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है.
- डिस्प्ले: इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है.
- प्रोसेसर: फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है.
- रैम और स्टोरेज: इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
- रियर कैमरा: फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है.
- फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें: iQOO ला रहा नया बजट 5G स्मार्टफोन, ₹20000 से कम में मिलेंगे दमदार फीचर्स
