आजकल हर कोई चाहता है कि उसके फोन से ली गई तस्वीरें DSLR जैसी दिखें. लेकिन प्रीमियम फ्लैगशिप फोन हर किसी की पहुंच में नहीं होते. ऐसे में कुछ बेहतरीन विकल्प हैं जो ₹50,000 से कम कीमत में शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. आइए जानते हैं इन टॉप स्मार्टफोन्स के बारे में.
Samsung Galaxy S24- कॉम्पैक्ट और पावरफुल
सैमसंग का Galaxy S24 उन लोगों के लिए है जो कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है.सेल्फी के लिए 12MP कैमरा मौजूद है. 6.2 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 4,000 mAh बैटरी इसे बैलेंस्ड पैकेज बनाते हैं. कीमत लगभग ₹41,994 है.
Google Pixel 10a- असली कैमरा मास्टर
गूगल पिक्सल सीरीज हमेशा कैमरा क्वाॅलिटी के लिए जानी जाती है. Pixel10a में 48MP मुख्य और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा है. 5,100 mAh बैटरी और 6.3 इंच Actua डिस्प्ले के साथ यह फोन ₹49,999 में मिलता है. पिक्सल का सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स इसे फोटोग्राफी के लिए बेस्ट बनाते हैं.
Vivo V60- सेल्फी लवर्स का फोन
अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो Vivo V60 आपके लिए सही विकल्प है. इसमें 50+50+8MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 6,500 mAh बैटरी और 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं. कीमत ₹38,999 है.
Realme 16 Pro- 200MP का धमाका
रीयलमी ने 200MP कैमरा वाला Realme 16 Pro लॉन्च किया है. इसमें 8MP सेकेंडरी कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा है. 7,000 mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले इसे पावरफुल बनाते हैं. कीमत ₹31,999 है, जो इसे सबसे किफायती हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा फोन बनाती है.
Vivo V60e- फास्ट चार्जिंग के साथ
Vivo V60e में 200+8MP का रियर कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा है. 6,500 mAh बैटरी को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा इसे फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं.
अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुनें
अगर आप ₹50,000 से कम बजट में बेहतरीन कैमरा फोन चाहते हैं, तो Google Pixel 10a और Samsung Galaxy S24 सबसे प्रीमियम विकल्प हैं. वहीं, Vivo और Realme के मॉडल्स ज्यादा बैटरी और हाई-रेजॉल्यूशन कैमरा के साथ आते हैं. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी फोन चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Motorola से Vivo तक: ₹30K बजट में मिल रहे DSLR जैसे कैमरा वाले स्मार्टफोन
यह भी पढ़ें: ₹25,000 से कम के बेस्ट स्मार्टफोन: दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू
