बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा है ये सरकारी स्कीम, 8 करोड़ भारतीयों की बनी पहली पसंद, ऐसे करें ऑनलाइन एनरोल

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना लोगों के बुढ़ापे का मजबूत सहारा बन रहा है. इस योजना में अब तक 8 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं. केंद्र सरकार की इस योजना से जुडने के बाद ग्राहक को एक तय सीमा तक निवेश करना होता है. जिसके बाद ग्राहक को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मंथली पेंशन दी जाती है.

Atal Pension Yojana: भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कई तरह की स्कीम से जुड़ते हैं और उसमें निवेश करते हैं. ऐसे में केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) उनमें से एक है. केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना आज देश के करोड़ों लोगों के लिए बुढ़ापे की सबसे मजबूत आर्थिक ढाल बन चुकी है. अब तक देश के 8 करोड़ लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं. जिसे खास उपलब्धि मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: UPI New Rules: गूगलपे, फोनपे और पेटीएम यूजर्स ध्यान दें! 1 अगस्त से लागू होंगे यूपीआई के ये 5 नए नियम

क्या है अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को लॉन्च किया था. जिसे लागू 1 जून 2015 से किया गया था. इस योजना का उद्देश्य गरीब और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा देना है. ऐसे में कोई भी 18 से 40 उम्र के भारतीय नागरिक इस योजना में शामिल हो सकते हैं. इस योजना से जुडने के बाद एक तय उम्र तक निवेशक को अंशदान करना होता है. फिर निवेशक के रिटायरमेंट के बाद यानी 60 साल की उम्र के बाद उन्हें 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मंथली पेंशन दी जाती है.

अटल पेंशन योजना देती है ‘सम्पूर्ण सुरक्षा कवच’

किसी भी व्यक्ति और उसके परिवार को बुढ़ापे में एक संपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए इस योजना को तैयार किया गया है. इस योजना से जुडने वाले ग्राहक को 60 साल की उम्र के बाद से 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मासिक पेंशन दी जाती है. यह पेंशन जीवन भर चलती है. वहीं, ग्राहक की मृत्य के बाद पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलते रहती है. इतना ही नहीं, जीवनसाथी की भ मृत्यु होने के बाद एक एकत्रित राशि परिवार से नामांकित व्यक्ति को लौटा दी जाती है. जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलते रहता है और आय में कमी भी नहीं होती है. ऐसे में यह योजना न सिर्फ बुढ़ापे का सहारा है बल्कि असमय मृत्यु के बाद उसके परिवार के आर्थिक स्थिति में सहारा बनती है.

कौन-कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ

केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना का लाभ वही ले सकते हैं, जो टैक्स नहीं भरते हैं. इस योजना से 18 से 40 वर्ष के आयु वाले कोई भी नागरिक जुड़ सकते हैं. योजना से जुडने वाले ग्राहक कम पैसे से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. अपनी सुविधा अनुसार ग्राहक हर महीने, तीन महीने या 6 महीने में अंशदान कर सकते हैं. लेकिन ग्राहक को 20 साल तक नियमित अंशदान करना पड़ेगा. यह योजना उन लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है, जो किसी भी स्थाई रोजगार या पेंशन से नहीं जुड़े हैं. साथ ही जिनके पास बुढ़ापे के लिए कोई भी मजबूत साधन नहीं है.

कैसे कर सकते हैं अटल पेंशन योजना में रजिस्‍ट्रेशन?

इस योजना से जुडने के लिए एक बैंक खाता होना जरूरी है. साथ ही बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो. आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स आपसे मांगे जाएंगे. इसके बाद, हर महीने, 3 महीने या 6 महीने में खाते से ऑटोमेटिकली एक तय राशि काटने के लिए ऑटो-डेबिट सेट किया जाएगा. आप बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस से द्वारा भी इस योजना से जुड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI Transactions: अब फ्री नहीं रहेगा यूपीआई, अठन्नी-चवन्नी के ट्रांजेक्शन पर भी लगेगा चार्ज

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त! जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >