17 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ iPhone 16, मौका हाथ से न जाने दें

apple iphone 16 price drop: टाटा ग्रुप की ई-कॉमर्स साइट क्रोमा पर आईफोन 16 अब ₹62,990 में, बैंक ऑफर और EMI विकल्प के साथ. जानें पूरी डील

iPhone 16 अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है (apple iphone 16 price drop). टाटा ग्रुप की ई-कॉमर्स साइट Croma पर यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. लॉन्च के वक्त इसकी कीमत ₹79,990 थी, लेकिन अब यह ₹65,000 से भी कम में खरीदा जा सकता है.

बैंक ऑफर से और सस्ता (iphone 16 offers)

Croma पर iPhone 16 का 128GB वेरिएंट ₹66,990 में उपलब्ध है. लेकिन अगर आप ICICI, IDFC या SBI बैंक के क्रेडिट / डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो तुरंत ₹4,000 तक की छूट मिलेगी. इस तरह फोन की कीमत घटकर ₹62,990 रह जाएगी. EMI विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत ₹3,153 प्रति माह से होती है.

रंग और स्टोरेज वेरिएंट (iphone 16 colors & Storage variants)

यह फोन पांच रंगों- ब्लैक, व्हाइट, पिंक, अल्ट्रामरीन और टील में उपलब्ध है. ज्यादा स्टोरेज चाहने वालों के लिए 256GB और 512GB वेरिएंट भी हैं, जिनकी कीमत बैंक ऑफर के बाद ₹72,490 से शुरू होती है.

फीचर्स की झलक (iphone 16 features)

iPhone 16 में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है और यह iOS 18 पर चलता है. इसमें Apple A18 चिपसेट लगा है, जो इसे बेहद तेज बनाता है. कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी लेंस और 12MPअल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है. फोन का वजन सिर्फ 170 ग्राम है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है. चार्जिंग के लिए 25W वायर्ड और 15W वायरलेस सपोर्ट मौजूद है.

क्यों है बेस्ट डील (iphone 16 colors & Storage variants)

iPhone 17 के आने के बावजूद iPhone 16 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला Apple स्मार्टफोन रहा है. Counterpoint Research के मुताबिक सितंबर में इसने कुल स्मार्टफोन बिक्री का लगभग 4% हिस्सा कब्जा किया. अब जब कीमत ₹17,000 से ज्यादा घट गई है, तो यह डील टेक लवर्स के लिए किसी मौके से कम नहीं.

————————-

Flipkart Buy Buy Sale: 5 दिसंबर से शुरू हो रही साल की आखिरी मेगा सेल, ऐसे करेंगे शॉपिंग तो मिलेगी बेस्ट डील्स

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >