AI म्यूजिक फीचर्स और नए इमोजी के साथ रोलआउट हुआ Apple iOS 26.4

Apple के iOS 26.4 अपडेट के साथ Apple Music और भी स्मार्ट हो गया है. इसमें Playlist Playground जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो यूजर के मूड के हिसाब से प्लेलिस्ट बनाते हैं.

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 26.4 अपडेट रोलआउट कर दिया है. यह नया अपडेट iOS 26 का चौथा बड़ा अपडेट है, जिसे कंपनी ने पहली बार सितंबर में लॉन्च किया था. iOS 26.4 अपडेट में यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स ऐड किए गए हैं, जिनमें Apple Music के लिए Playlist Playground, फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड और 8 नए इमोजी शामिल हैं. हालांकि, इस अपडेट में अभी तक Apple Intelligence या स्मार्ट Siri जैसे मोस्ट अवेटेड फीचर्स को शामिल नहीं किया गया है, जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Apple Music में मिलेंगे कई नए फीचर्स

नए अपडेट में Apple Music में सबसे खास फीचर Playlist Playground दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर के मूड, मौके या थीम के आधार पर अपने आप कस्टम प्लेलिस्ट तैयार करता है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल बीटा स्टेज में है.

इसमें नया Concerts Discovery फीचर जोड़ा गया है, जो यूजर्स को उनके पसंदीदा आर्टिस्ट्स के नजदीकी लाइव शो ढूंढने और उनके पसंदीदा गानों के आधार पर नए आर्टिस्ट्स सजेस्ट करने में मदद करता है.

इस अपडेट में Apple Music में Offline Music Recognition का सपोर्ट भी मिल गया है, जिससे यूजर्स बिना इंटरनेट के भी गानों की पहचान कर सकते हैं और बाद में ऑनलाइन आने पर उनके रिजल्ट देख सकते हैं.

इसमें एक नया Ambient Music Widget जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स होम स्क्रीन पर ही Sleep, Chill, Productivity और Wellbeing जैसे थीम पर पहले से तैयार किए गए गानों की लिस्ट को ओपन कर सकते हैं. इसके अलावा, Album और Playlist पेज पर Full-Screen Background का सपोर्ट दिया गया है, जिससे म्यूजिक एक्सपीरियंस और ज्यादा इमर्सिव हो जाता है.

Apple Intelligence अपडेट

Apple ने Messages में Live Translation फीचर को और बेहतर कर दिया है. अब आने वाले मैसेज, यहां तक कि ग्रुप चैट भी, अपने आप आपकी पसंदीदा भाषा में रियल-टाइम में ट्रांसलेट हो जाएंगे.
यूजर्स अपनी भाषा में रिप्लाई कर सकते हैं, जिसे सामने वाले की भाषा में ऑटोमैटिक ट्रांसलेट कर दिया जाएगा.

Freeform Creator Studio

Freeform ऐप में अब AI-पावर्ड इमेज टूल्स जोड़े गए हैं, जिससे यूजर्स अपने बोर्ड पर ही इमेज बना, एडिट और बेहतर कर सकते हैं. साथ ही, Creator Studio सब्सक्राइबर्स के लिए प्रीमियम ग्राफिक्स और रेडीमेड कंटेंट लाइब्रेरी भी उपलब्ध कराई गई है.

Quick Toolbar

अब यूजर्स Quick Toolbar या लॉन्ग-प्रेस करके रिमाइंडर्स को सीधे Urgent मार्क कर सकते हैं और Smart Lists में उन्हें आसानी से फिल्टर कर सकते हैं. इसके साथ ही Apple ने iPhone यूजर्स के लिए 8 नए इमोजी भी जोड़े हैं, जिनमें Orca, Trombone, Ballet Dancer, Landslide और Distorted Face जैसे ऑप्शन शामिल हैं.

एक्सेसिबिलिटी फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

एक्सेसिबिलिटी के लिए नया Reduce Bright Effects फीचर दिया गया है, जो स्क्रीन पर फ्लैशिंग इफेक्ट्स को कम करता है. साथ ही, सबटाइटल और कैप्शन कंट्रोल्स को और आसान और कस्टमाइजेबल बनाया गया है. कंपनी ने Reduce Motion सेटिंग को भी बेहतर किया है, जिससे Liquid Glass इंटरफेस से जुड़े एनिमेशन कम किए जा सकते हैं.

कंपनी ने कीबोर्ड की टाइपिंग एक्यूरेसी को भी बेहतर किया है, खासकर तब जब आप तेजी से टाइप करते हैं. यह सभी सुधार मिलकर iPhone के ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को और स्मूद और बेहतर बनाते हैं.

 Family Sharing में बदलाव

अब Family Sharing में शामिल एडल्ट मेंबर अपने खुद के पेमेंट मेथड का इस्तेमाल कर सकते हैं, उन्हें फैमिली ऑर्गेनाइजर पर निर्भर नहीं रहना होगा.

इन iPhone मॉडल्स को मिलेगा नया अपडेट

  • iPhone Air
  • iPhone 17 सीरीज (17, 17 Pro, 17 Pro Max)
  • iPhone 16 सीरीज (16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max, 16e)
  • iPhone 15 सीरीज
  • iPhone 14 सीरीज
  • iPhone 13 सीरीज
  • iPhone 12 सीरीज
  • iPhone 11 सीरीज
  • iPhone SE (दूसरी जनरेशन और उसके बाद)

iOS 26.4 अपडेट कैसे करें?

  • Settings में जाएं.
  • General पर टैप करें और Software Update में जाएं.
  • अपडेट उपलब्ध होने पर Download and Install पर टैप करें.
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद Install चुनें या बाद में अपडेट करने का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • जरूरत पड़ने पर पासकोड डालकर अपडेट पूरा करें.

यह भी पढ़ें: iPhone Air: एप्पल का सबसे पतला आईफोन हुआ 26,401 रुपये सस्ता, चेक करिए डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >