Live Updates

Apple Event 2026 LIVE: आज रात लॉन्च होगा iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone Ultra, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

iPhone 18 Pro Launch Live Updates: ऐपल ने अपने इवेंट का नाम रखा है ‘सरप्राइज एंड शाइन’. नाम में ही एक बड़ा इशारा छिपा हुआ दिख रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘सरप्राइज’ शब्द उस लंबे समय से अटकलों में चल रहे फोन की ओर इशारा कर रहा है, जिसका इंतजार यूजर्स को सबसे ज्यादा है. इस बार इवेंट की असली चमक आईफोन फोल्ड पर टिकी होने वाली है. दुनिया भर की नजरें आज इसी बात पर टिकी हैं कि ऐपल अपने फोल्डेबल फोन में क्या नया और अलग लेकर आ रही है. पल-पल की ऐपल इवेंट लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!

1:00 PM. 9 Sept 26 16 min ago

iPhone 18 सीरीज और Ultra

Apple इस साल अपने iPhone लाइनअप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले में बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे. वहीं पहली बार कंपनी एक फोल्डेबल iPhone Ultra पेश कर सकती है, जिसे टेक जगत अब तक का सबसे इनोवेटिव प्रोडक्ट मान रहा है.

12:29 PM. 9 Sept 26 47 min ago

Apple के नये CEO करेंगे इवेंट लीड

Apple के इस साल के इवेंट को लेकर एक और बड़ी खबर यह है कि इसे कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस लीड करेंगे. यह बदलाव अपने आप में ऐतिहासिक है क्योंकि लंबे समय तक Apple की पहचान रहे टिम कुक अब नई भूमिका में जा चुके हैं. जॉन टर्नस, जो अब तक Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग को संभालते थे, कंपनी के प्रोडक्ट्स की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. iPhone, Mac और Apple Watch जैसे डिवाइसों के डिजाइन और तकनीकी विकास में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है. यही वजह है कि जब वे पहली बार बतौर सीईओ Apple Event को लीड करेंगे, तो टेक जगत की निगाहें उन पर टिकी होंगी.

इस बदलाव का मतलब सिर्फ नेतृत्व में फेरबदल नहीं है, बल्कि यह Apple की नयी रणनीति का संकेत भी है. टिम कुक ने कंपनी को एक स्थिर और मजबूत बिजनेस मॉडल दिया, जबकि जॉन टर्नस को इनोवेशन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में उनकी गहरी समझ के लिए जाना जाता है. उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में Apple और भी साहसी कदम उठाएगा- जैसे कि इस बार का फोल्डेबल iPhone Ultra.

इसलिए, 9 सितंबर का इवेंट सिर्फ नये iPhones और गैजेट्स के लॉन्च तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह Apple के नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की दिशा का भी प्रतीक होगा.

12:15 PM. 9 Sept 26 1 hr ago

Apple Event 2026: ‘Surprise and Shine’ में नए iPhones की होगी एंट्री

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple आज, बुधवार 9 सितंबर 2026 को अपना बहुप्रतीक्षित ‘Surprise and Shine’ इवेंट आयोजित कर रही है. भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे से शुरू होगा. खबर है कि इस बार कंपनी अपने बेस मॉडल को छोड़कर सीधे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश करने जा रही है. साथ ही, पहली बार Apple एक फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है, जिसे फिलहाल iPhone Ultra, iPhone Fold या iPhone Duo जैसे नामों से जोड़ा जा रहा है.

12:06 PM. 9 Sept 26 1 hr ago

Apple Event 2026 Live Updates in Hindi: इवेंट में बचे कुछ ही घंटे, जानें कब और कहां देखें लाइव

टेक जगत का सबसे बड़ा महाकुंभ Apple September Event 2026 आज रात आयोजित होने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट आज रात 10:30 बजे (IST) कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में शुरू होगा. इस साल की थीम 'Surprise and Shine' रखी गई है. टेक लवर्स इसे ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

12:01 PM. 9 Sept 26 1 hr ago

Apple Event 2026: ‘Surprise and Shine’ में नए iPhones की होगी एंट्री

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple आज, बुधवार 9 सितंबर 2026 को अपना बहुप्रतीक्षित ‘Surprise and Shine’ इवेंट आयोजित कर रही है. भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे से शुरू होगा. खबर है कि इस बार कंपनी अपने बेस मॉडल को छोड़कर सीधे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश करने जा रही है. साथ ही, पहली बार Apple एक फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है, जिसे फिलहाल iPhone Ultra, iPhone Fold या iPhone Duo जैसे नामों से जोड़ा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >