Amazon Prime Day Sale: सेल के आखिरी दिन सैमसंग के 5G फोन्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, ये रही बेस्ट डील्स

Amazon Prime Day Sale 2024 Top Deals on Samsung Smartphones: अमेजन प्राइम डे सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. यहां आप गैलेक्सी हैंडसेट्स पर आकर्षक छूट के साथ बंपर कैशबैक और शानदार एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं.

Amazon Prime Day Sale 2024 Samsung Smartphones Top Deals: आज अमेजन प्राइम डे सेल का आखिरी दिन है. यहां सैमसंग गैलेक्सी के स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट का आप लाभ उठा सकते हैं. यहां गैलेक्सी हैंडसेट्स पर आकर्षक छूट के साथ शानदार कैशबैक और बंपर एक्सचेंज ऑफर हैं. यहां हम आपको सेल में मौजूद बजट, मिड और प्रीमियम सेगमेंट के सैमसंग फोन की टॉप डील्स के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy M15 5G Amazon Sale Deals

सैमसंग के इस बजट फोन का 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,499 रुपये है. अमेजन सेल में आप यह फोन बैंक ऑफर के तहत 1 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं. फोन पर 725 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी है. एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इस फोन की कीमत 13,775 रुपये तक और नीचे लायी जा सकती है. आप यह फोन 703 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर मंगा सकते हैं. फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, डाइमेंसिटी 6100+ प्रॉसेसर और 6000mAh की बैटरी से लैस है.

Samsung Galaxy A34 5G Amazon Sale Deals

अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए आयोजित इस एन्युअल सेल में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला फोन 22,999 रुपये में मिल जाएगा. बैंक ऑफर लगाने पर फोन को 2250 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा. एक्सचेंज ऑफर लगाकर आप इस फोन को 21,500 रुपये तक और सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही, फोन पर 1150 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी है. फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग का यह मिड बजट फोन 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा से लैस है.

Samsung Galaxy S24 5G AI Amazon Sale Deals

अमेजन प्राइम डे सेल में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को 61,348 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर लगाकर आप यह फोन 1 हजार रुपये तक और कम कर सकते हैं. इसके अलावा, फोन पर 3068 रुपये तक का कैशबैक का फायदा भी उठा सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर लगाएंगे, तो आप इस फोन की कीमत 57,450 रुपये तक और कम कर सकते हैं. इस सैमसंग फोन में 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है. फोटोग्राफी के लिए यह 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है.

कैशबैक और एक्सचेंज बोनस

अमेजन सेल में सैमसंग के कुछ मॉडल्स पर जबरदस्त डील्स ऑफर की जा रही है. इन गैलेक्सी फोन्स पर बैंक डिस्काउंट के साथ बढ़िया कैशबैक भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही, सैमसंग के इन फोन्स को बंपर एक्सचेंज बोनस के साथ भी आप घर मंगा सकते हैं. ध्यान में रखी जानेवाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाली अतिरिक्त छूट आपके पुराने फोन के ब्रांड, उसकी कंडीशन और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगी. ध्यान रहे, अमेजन की सेल का फायदा उठाने के लिए आपके पास प्राइम मेंबरशिप होनी जरूरी है.

Amazon Prime Day Sale: धड़ाम से गिरी ब्रांडेड लैपटॉप्स की कीमत, कैशबैक ऑफर भी मिलेगा

Amazon Prime Day Sale: अमेजन प्राइम डे सेल में रेडमी के इन नये 5जी फोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale: 7355 में घर मंगाएं iPhone 15 Pro Max, EMI पर ये है कमाल की डील

Amazon Prime Day Sale: आधे से भी कम दाम पर मिल रहे ये प्रॉडक्ट्स

Amazon Prime Day Sale: शुरू हुई अमेजन की सेल, सस्ते में घर मंगाएं स्मार्ट टीवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >