Amazon Freedom Sale में ₹50 हजार से कम में मिल रहे ये फोन्स, लिस्ट में OnePlus और Samsung भी शामिल

अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 में OnePlus, Samsung, Nothing, iQOO और Redmi के कई फोन सस्ते में मिल रहे हैं. इनमें से कई फोन की कीमत ₹50,000 से कम है. फोन खरीदने पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज, कैशबैक और No Cost EMI का फायदा भी मिल सकता है.

अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 की शुरुआत भारत में हो चुकी है. सेल के पहले ही दिन स्मार्टफोन पर कई शानदार डील्स मिल रही हैं. Samsung, OnePlus, iQOO, Redmi समेत कई बड़े ब्रांड्स के बजट से लेकर मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन पर अच्छी-खासी छूट दी जा रही है. अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छी बचत का मौका हो सकती है. इसके अलावा, चुनिंदा फोन पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI का फायदा भी लिया जा सकता है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

OnePlus, Samsung और Nothing के फोन हुए सस्ते

अगर आप ₹50,000 के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी अच्छा मौका है. चल रही अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में Samsung, OnePlus, iQOO और Nothing जैसे बड़े ब्रांड्स के कई शानदार फोन कम कीमत में मिल रहे हैं. खास बात यह है कि इनमें कुछ नए मॉडल हैं, तो कुछ पिछले साल लॉन्च हुए फोन भी हैं.

उदाहरण के लिए, OnePlus Nord 6 को आप इस सेल में ₹44,499 में खरीद सकते हैं. इसकी कीमत पहले ₹52,999 थी. वहीं, Nothing Phone (3) की कीमत भी काफी कम हो गई है. ₹84,999 की जगह यह फोन अभी ₹40,999 में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन लेकर आ रही है Realme, लॉन्च से पहले कन्फर्म हुए कई फीचर्स

अगर आप Samsung का फोन लेना चाहते हैं, तो Galaxy S25 FE 5G भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी असली कीमत ₹59,999 है, लेकिन सेल में इसे ₹45,641 में खरीदा जा सकता है.

बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत होगी और कम

इन सेल प्राइस के अलावा भी आपके पास पैसे बचाने के कई तरीके हैं. बैंक ऑफर, Amazon Pay ऑफर, कैशबैक और कूपन डिस्काउंट का फायदा उठाकर फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है. HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले कस्टमर्स और EasyEMI चुनने वालों को 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके नए फोन की कीमत और कम कर सकते हैं. वहीं, चुनिंदा कार्ड पर No Cost EMI का ऑप्शन  भी मिलेगा. इसके अलावा, Amazon Pay ICICI कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिल सकते हैं.

देखें लिस्ट

फोन का मॉडलअसली कीमतसेल कीमत
OnePlus Nord 6₹52,999₹44,499
Nothing Phone (3)₹84,999₹43,999
Samsung Galaxy S25 FE 5G₹59,999₹45,641
OnePlus 13s₹57,999₹49,999
iQOO 15R₹56,999₹49,999
Samsung Galaxy A56 5G₹49,999₹31,999
Redmi Turbo 5₹54,999₹33,999

ये भी पढ़ें: Freedom Sale 2026: 80% डिस्काउंट के दावों के बीच ऐसे पहचानें असली और नकली डील्स, जानिए स्मार्ट शॉपिंग के 5 प्रो-टिप्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >