Alexa ने बंदरों के झुंड से बचायी मासूम बच्चियों की जान, काम आयी यूजर की सूझबूझ

Amazon Alexa ने यूपी के बस्ती जिले में बंदरों के झुंड से दो बच्चियों की जान बचायी है. कैसे हुआ यह और क्या है पूरा मामला? आइए जानें-

Amazon Alexa Save Lives: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अमेजन अलेक्सा ने दो बच्चियों की जान बचायी है. जी हां, दिनोंदिन विकसित हो रही तकनीक का दायरा जिस तरह से बढ़ रहा है, लोग उसका फायदा अपने तरीके से उठा रहे हैं. यूपी के बस्ती जिले की आवास विकास काॅलोनी से एक मामला सामने आया है. यहां 13 साल की निकिता ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसके बारे में जानकर हर कोई उसकी सूझ-बूझ की तारीफ कर रहा है.

13 साल की निकिता की सूझबूझ आयी काम

निकिता ने तकनीक की मदद लेते हुए अपनी समझदारी से न केवल अपनी, बल्कि 15 महीने की मासूम बच्ची की जान भी बचा ली. आधुनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर निकिता ने अपने परिवार को एक अप्रिय घटना को होने से बचा लिया. निकिता ने अपने घर में रखे अमेजन एलेक्सा की मदद से अपने साथ-साथ 15 महीने की मासूम को बंदरों के हमले से बचा लिया.

एलेक्सा को दिया यह कमांड

निकिता ने बताया है कि बंदरों का झुंड उनके घर में अचानक घुस आया. तब घर में निकिता और उसकी छोटी बहन ही घर पर थे. बंदर दोनों की तरफ दौड़े. तभी निकिता की नजर फ्रिज पर रखे अलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और उसके दिमाग में आइडिया आया. निकिता ने अलेक्सा डिवाइस को कमांड दिया- अलेक्सा कुत्ते की आवाज निकालो. वॉयस कमांड पाते ही अलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा. कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गये. यह सब जानकर अब घरवाले कहते हैं कि अलेक्सा का इतना अच्छा इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था.

GPS Toll Plaza: सरकार बदल रही टोल कलेक्शन का इंतजाम; न FASTag और न जाम, सैटेलाइट से होगा सारा काम

अमेजन अलेक्सा क्या है?

अमेजन अलेक्सा अपने यूजर की दिनचर्या को आसान बनाने में मदद करता है. सूचना तक पहुंचने और कॉम्पैटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है अलेक्सा. यह यूजर के प्रश्नों का उत्तर दे सकता है. किराने की लिस्ट बनाने से लेकर ट्रैफिक की जानकारी देने और संगीत सुनाने में यह मदद कर सकता है. यह अपने यूजर की फरमाइश पर आपके लिए कॉम्पैटिबल टीवी या फोन पर वीडियो प्ले कर सकता है. यूजर के गुडनाइट कहने पर यह कमरे की लाइट बंद कर सकता है. यही नहीं, यूजर की मर्जी के अनुसार अमेजन अलेक्सा मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है.

Watch: एलन मस्क के टेस्ला रोबोट ने कर दिखाया कमाल, इंसानों की तरह कर रहा हर काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >