Airtel Down: देश के कई हिस्सों में एयरटेल की सेवाएं ठप, यूजर्स को कॉल और इंटरनेट यूज करने में आ रही दिक्कत

Airtel Down: एयरटेल की नेटवर्क सर्विस ठप होने से मोबाइल यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर इलाकों के यूजर्स ने इस समस्या की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की हैं.

Airtel Down: एयरटेल यूजर्स पिछले कुछ घंटों से नेटवर्क और इंटरनेट की दिक्कत झेल रहे हैं. खुद कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि उन्हें समस्या की जानकारी है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों से लोगों ने शिकायतें की हैं कि कॉल करना और दूसरी सेवाएं इस्तेमाल करना मुश्किल हो रहा है. हालांकि कुछ मोबाइल्स में इंटरनेट ठीक से चल रहा है. वहीं, Downdetector की रिपोर्ट के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में यूजर्स एयरटेल के नेटवर्क को लेकर परेशान हैं और शिकायतें दर्ज कर रहे हैं.

Airtel Down: 3500 से ज्यादा शिकायतें हुई दर्ज

दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई शहरों में एयरटेल यूजर्स नेटवर्क और इंटरनेट की दिक्कत झेल रहे हैं. डाउन डिटेक्टर पर मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार (18 अगस्त 2025) शाम करीब 4:30 बजे तक 3,500 से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि सर्विस सही रूप से काम नहीं कर रही.

Airtel down/x

Airtel Down: कंपनी ने मांगी माफी 

एयरटेल ने X पर एक पोस्ट में बताया कि फिलहाल उनके नेटवर्क में दिक्कत आ रही है. कंपनी की टीम इस परेशानी को दूर करने और सेवाओं को जल्दी से जल्दी दोबारा चालू करने में लगी हुई है. एयरटेल ने यूजर्स से हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें मोबाइल फोन नेटवर्क से जुड़ी आई, इसके बाद सिग्नल और मोबाइल इंटरनेट की दिक्कतें दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को सिर्फ इस दिन तक मिलेगा 17,000 का फायदा, समय रहते लपक लें यह तगड़ा ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >