Airtel का ₹49 और ₹99 वाला प्लान, जानें डेटा के लिए कौन सा है बेहतर

Bharti Airtel के 49 और 99 रुपये डेटा पैक शॉर्ट-टर्म जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. दोनों में रोज 20GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, फर्क सिर्फ वैलिडिटी का है.

आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल पहले जैसा नहीं रहा. कभी हमें एक-दो दिन के लिए बहुत ज्यादा डेटा चाहिए होता है, तो कभी कई दिनों तक कम में भी काम चल जाता है. इसी बदलती जरूरत को समझते हुए Bharti Airtel ने 49 रुपये और 99 रुपये के दो ऐसे डेटा पैक पेश किए हैं, जो खास तौर पर शॉर्ट-टर्म यूज के लिए बनाए गए हैं. ये प्लान उन लोगों के लिए काफी काम के हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अचानक ज्यादा डेटा चाहिए होता है.

दोनों प्लान में क्या मिलता है?

Airtel के 49 रुपये और 99 रुपये वाले प्लान में आपको लगभग एक जैसे ही फायदे मिलते हैं. दोनों में रोजाना 20GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलेगी, लेकिन डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी.

  • 49 रुपये प्लान: 1 दिन की वैलिडिटी
  • 99 रुपये प्लान: 2 दिन की वैलिडिटी

कौन सा प्लान लेना रहेगा फायदेमंद?

देखा जाए, तो दोनों ही प्लान्स में डेटा बेनेफिट एक जैसे हैं, बस दोनों प्लान्स में फर्क सिर्फ उनकी वैलिडिटी में है. ऐसे में अगर आपको सिर्फ एक दिन के लिए ज्यादा इंटरनेट चाहिए, जैसे मूवी देखनी हो, गेम खेलना हो या बड़ी फाइल डाउनलोड करनी हो, तो 49 रुपये वाला प्लान सही है. हालांकि, अगर आपको 2 दिन तक लगातार ज्यादा डेटा चाहिए, तो 99 रुपये वाला प्लान बेहतर रहेगा.

किसके लिए है ये प्लान?

ये प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग या गेम खेलते हैं,जिन्हें कभी-कभी अचानक ज्यादा डेटा चाहिए होता है, स्टूडेंट्स या वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स.

यह भी पढ़ें: Airtel ₹1798 रिचार्ज प्लान: 84 दिन तक हाई स्पीड डेटा, कॉलिंग और Netflix फ्री

यह भी पढ़ें: Wi-Fi यूजर्स के लिए खास Airtel प्लान, ₹1849 में पूरे साल रहेगा नंबर एक्टिव

यह भी पढ़ें: ₹899 या ₹929? रिचार्ज करने से पहले जानिए Airtel के दोनों प्लान्स के बीच का फर्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >