Airtel ₹1599 ब्रॉडबैंड प्लान: 300Mbps स्पीड के साथ फ्री OTT और 350+ चैनल्स

अगर आप ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान चाहते हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा के साथ कई सारे OTT और टीवी चैनल्स फ्री मिले, तो फिर Airtel का ₹1599 ब्रॉडबैंड प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जानिए इस प्लान के बेनेफिट्स.

प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की तरह Airtel अपने यूजर्स को ब्रॉडबैंड प्लान्स भी ऑफर करता है. ब्रॉडबैंड प्लान्स में कंपनी हाई-स्पीड डेटा के साथ कई सारे बेनेफिट्स भी देती है. इन प्लान्स में से एक है कंपनी का 1599 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान. यह प्लान हाई-स्पीड डेटा के साथ कई OTT बेनिफिट्स के साथ आता है. साथ ही यह प्लान देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है और Fiber व AirFiber दोनों यूजर्स के लिए अवेलेबल है.

₹1599 Airtel ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे

इस प्लान में यूजर्स को 300Mbps तक की डाउनलोड स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलता है. हालांकि, इसमें भी एक हाई-स्पीड लिमिट भी होती है. Fiber यूजर्स के लिए लिमिट 3.3TB है, जबकि AirFiber में यह 1TB तक लिमिटेड है. ऐसे में Fiber ज्यादा बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

₹1599 airtel ब्रॉडबैंड प्लान

OTT और एंटरटेनमेंट बेनेफिट्स

Airtel इस प्लान के साथ 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देता है. इनमें Netflix, Amazon Prime Video, Apple TV+, JioHotstar, ZEE5 जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जो Airtel Xstream Play Premium के जरिए एक ही लॉगिन में अवेलेबल होते हैं.

इसके अलावा, यूजर्स को 1 साल तक Adobe Express Premium और Google One का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

Live TV चैनल्स का फायदा

इस प्लान के साथ 350 से ज्यादा Live TV चैनल्स भी दिए जाते हैं, जिससे यूजर्स को इंटरनेट के साथ-साथ टीवी एंटरटेनमेंट का भी पूरा एक्सपीरियंस मिलता है.

क्या यह प्लान आपके लिए सही है?

यह प्लान फीचर्स और बेनिफिट्स से भरपूर है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर यूजर के लिए यह वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो. 300Mbps स्पीड और इतने OTT बेनिफिट्स ज्यादातर यूजर्स के लिए जरूरत से ज्यादा हो सकते हैं. ऐसे में अगर यूजर्स OTT-लाइव टीवी चैनल्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढें: अब डेटा लिमिट की नो-टेंशन, Airtel लाया Fully Unlimited प्लान्स, मिलेंगे ढेरों बेनेफिट्स भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >