Airtel का यह किफायती प्लान देता है 1 साल तक रीचार्ज की टेंशन से छुटकारा, भर-भर के मिलेंगे बेनिफिट्स

Airtel Recharge Plan: एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं, जो लंबी वैलिडिटी देता है. साथ ही इसमें डेटा, कॉल और SMS बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Airtel Recharge Plan : एयरटेल के पोर्टफोलियो में ग्राहकों की जरूरत और उनके बजट के हिसाब से कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं. हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपको बार-बार के रीचार्ज के झंझट से छुटकारा दिलाएगा. अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और बार-बार के रीचार्ज के चक्कर से बचना चाहते हैं तो यह प्रीपेड पैक आपके काम का साबित हो सकता है. एयरटेल का यह लंबी वैलिडिटी वाला किफायती प्लान बहुत सारे फायदों के साथ आता है. तो चलिए फटाफट जानते हैं इस प्लान के बारे में-

एयरटेल के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बारे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं. यह प्लान 365 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. साथ ही, इसमें डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस और कई एडिशनल बेनिफिट्स भी औफर किये जाते हैं.

Airtel प्लान का कमाल, 400 से कम में मिल रहा अनलिमिटेड 5G, साथ में ओटीटी ऐप्स भी फ्री

Airtel Recharge Plan Rs 1799 Benefits

एयरटेल का यह किफायती प्लान ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी का फायदा देता है. इसके साथ ही, इसमें पूरी वैलिडिटी के दौरान 24GB डेटा भी मिलता है. साथ ही, ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के बेनिफिट्स भी दिये जाते हैं. इसके अलावा, प्लान की पूरी वैलिडिटी के दौरान 3600 SMS का फायदा भी मिलता है.

एयरटेल के इस अफॉर्डेबल प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 3 महीने के लिए Apollo 24/7 Circle, फ्री हेलोट्यून्स और फ्री विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. आपको बता दें कि प्लान में एसएमस के लिए डेली लिमिट लिमिट 100 है. वहीं, डेटा की लिमिट खत्म होने पर यूजर्स को प्रति मेगाबाइट 50 पैसे की दर से चार्ज किया जाएगा. इस पैक को एयरटेल ने वैसे यूजर्स के लिए तैयार किया है, जिन्हें डेटा से ज्यादा वैलिडिटी और कॉलिंग की जरूरत होती है.

IPL 2024 Best Recharge Plan: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के इन प्लान्स के साथ एंजॉय करें आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >