Airtel Recharge हो गया आज से महंगा, कितना बढ़ गया आपकी जेब पर बोझ?

Airtel Recharge Plan Price Hike : आज से एयरटेल यूजर्स को अपना मोबाइल रीचार्ज करने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. आइए जानते हैं कि पहले से कितना बढ़ जाएगा रीचार्ज का खर्च-

Airtel Recharge Plan Price Hike : एयरटेल के प्लान्स आज,  यानी 3 जुलाई से महंगे हो गए हैं और अब यूजर्स को रीचार्ज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. एयरटेल के रीचार्ज प्लान्स 21 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. टेलीकॉम कंपनी ने पिछले हफ्ते प्लान्स के नये रेट्स अनाउंस किये और आज, यानी 3 जुलाई से यह लागू हो गया है.

भारती एयरटेल के अगर आप यूजर हैं और आपके मन में टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर कोई सवाल और शंका है, तो आप बने रहें हमारी इस पोस्ट के साथ. हम आपको बताते हैं कि पुराने प्लान की नयी कीमत क्या हो गई है और आपका खर्च कितना बढ़ जाएगा. आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके फेवरेट प्लान की नयी कीमत क्या है और यह भी कि कीमत के मामले में पुराने प्लान से नये प्लान में कितना अंतर आया है, तो हम आपको बताएंगे.

एयरटेल के कौन से प्लान्स महंगे हो गए?

एयरटेल के मंथली प्लान्स में 179 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 199 रुपये हो गई है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है और पूरी वैलिडिटी के दौरान इसमें 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. कंपनी का 455 रुपये वाला प्लान 509 रुपये का हो गया है. इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है. वहीं, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 1999 रुपये कर दी गई है. इसमें 24जीबी डेटा मिलता है. इसमें वैलिडिटी 365 दिनों की मिलती है.

Jio के बाद Airtel ने भी बढ़ाये प्लान्स के दाम, नयी कीमतें अगले महीने से होंगी लागू

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

डेली डेटा प्लान्स भी महंगे हुए

एयरटेल के डेली डेटा प्लान्स भी महंगे हो गए हैं. 265 रुपये वाला प्लान 299 रुपये का हो गया है. 299 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 349 रुपये हो गई है. 359 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 409 रुपये कर दी गई है. इन सभी प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

इसी तरह 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स में 479 रुपये वाला प्लान 579 रुपये का हो गया है. तो वहीं, 549 रुपये वाले प्लान की कीमत 649 रुपये कर दी गई है. 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स में 719 रुपये वाला प्लान 859 रुपये का हो गई है, जबकि 839 रुपये वाले प्लान की कीमत 979 रुपये कर दी गई है.

इन प्लान्स की भी बढ़ गई कीमत

एयरटेल के एन्युअल प्लान की बात करें, तो 2999 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 3599 रुपये हो गई है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है. इसमें यूजर्स को हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर किया जाता है. दूसरी ओर, डेटा ऐड-ऑन प्लान्स भी महंगे हो गए हैं. 19 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 22 रुपये हो गई है. वहीं, 29 रुपये वाले प्लान की कीमत 33 रुपये कर दी गई है. इस लिस्ट में 65 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 77 रुपये हो गई है.

Tariff Hike: टेलीकॉम इंडस्ट्री की सेहत सुधारेगी टैरिफ में बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी ने बताया

Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >